BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत सारंडा क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने की मंजूरी SAIL की खदानें रहेंगी चालू

Share
Share
Khabar365news

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार को बड़ी राहत देते हुए सारंडा क्षेत्र के 31,468.25 हेक्टेयर इलाके को सेंक्चुअरी घोषित करने की अनुमति दे दी है। साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया है कि SAIL और वैध खनन लीज वाले क्षेत्रों को इस सेंक्चुअरी के प्रभाव क्षेत्र से बाहर रखा जाए। राज्य सरकार को एक सप्ताह के भीतर इस संबंध में शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने दिया।
सुनवाई के दौरान न्यायालय ने यह पूछा कि NGT के पूर्व आदेश की तुलना में सेंक्चुअरी क्षेत्रफल में बढ़ोतरी क्यों की गई। राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बताया कि वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) ने अध्ययन के लिए आठ साल का समय और लगभग तीन करोड़ रुपये का बजट मांगा था। बाद में WII ने एक रिपोर्ट और मैप भेजा जिसमें 5,519.41 हेक्टेयर को सेंक्चुअरी घोषित करने का सुझाव दिया गया था।
यह प्रस्ताव वन विभाग के विभिन्न स्तरों से होकर PCCF तक पहुंचा, लेकिन सरकार ने इसे मंजूरी नहीं दी। बाद में NGT के दिशा-निर्देशों के तहत सरकार ने 31,468.25 हेक्टेयर क्षेत्र को सेंक्चुअरी घोषित करने पर सहमति जताई और न्यायालय से इसकी अनुमति मांगी।
इस दौरान Amicus Curiae ने सरकार की मांग का विरोध करते हुए कहा कि 31,468.25 हेक्टेयर का क्षेत्र पहले ही चिह्नित किया जा चुका है जिसमें 126 कंपार्टमेंट शामिल हैं और वहां किसी तरह की माइनिंग नहीं हो रही है, इसलिए दोबारा क्षेत्र चिन्हित करने की आवश्यकता नहीं है।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को 31,468.25 हेक्टेयर क्षेत्र को सेंक्चुअरी घोषित करने की अनुमति दे दी। साथ ही SAIL के आग्रह पर यह भी स्पष्ट किया कि सेंक्चुअरी घोषित करने से कंपनी की मौजूदा माइनिंग गतिविधियां प्रभावित नहीं होंगी, क्योंकि सेंक्चुअरी सीमा से एक किलोमीटर बाहर तक माइनिंग प्रतिबंध लागू होता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...