BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़ 2 घायल अपराधी गिरफ्तार भारी मात्रा में हथियार बरामद

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची के रातू थाना क्षेत्र के खलारी रोड में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की घटना हुई है। मुठभेड़ की यह घटना शुक्रवार की सुबह हुई, दोनों ओर से हुई गोलीबारी में राहुल दुबे गैंग के दो अपराधियों को गोली लगी है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से भारी संख्या में हथियार का जखीरा भी बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों घायल अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि अपराधियों के होने की सूचना पर पुलिस की टीम ठाकुर गांव, खलारी और रातू थाना क्षेत्र के सीमा पर पहुंची थी। जहां पुलिस को देखकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को गोली लगी है जिन्हें घायल अवस्था में ही गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर के बाद सर्च अभियान के दौरान रांची पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। जिसमें, बताया जा रहा है कि मौके से 8 पिस्टल, दर्जनों कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं इस मामले में अभी भी जांच की जा रही है। 

जिन अपराधियों को गोली लगी है उनमें कुख्यात साजन अंसारी और अमित गुप्ता शामिल हैं । वहीं अन्य जानकारी जुटाने और गिरफ्तारी के लिए दोनों अपराधियों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...