BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

फिरायालाल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने DOX प्रतियोगिता में दिखाया जलवा, जीते कई पुरस्कार

Share
Share
Khabar365news

फिरायालाल पब्लिक स्कूल के कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों ने आज सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित 18वीं DOX अंतर-विद्यालय सह-पाठ्यक्रम प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के कई छात्रों ने  उपलब्धता प्राप्त की। उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 8 के अनम सबा ने अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में पहला स्र्थान हासिल किया. वहीं  अंग्रेजी वर्तनी प्रतियोगिता में पनाक्षी बाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। व्यवसाय योजना प्रतियोगिता में अंकित कुमार, सोनाली गुप्ता, आरव गुप्ता और मोहित प्रकाश की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस आयोजन में आषण, आशु- संभाषण, शब्द श्रुतलेख, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कहानी-पठन, विज्ञापन, फ्यूजन डांस, बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट, व्यवसाय योजना जैसी अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। हमारे विद्यालय के 38 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया और CBSE एवं ICSE से संबद्ध 41 प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों से प्रतिस्पर्धा की।

सभी प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे विद्यालय को अत्यधिक गर्व महसूस हुआ। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अपने कौशल को निखारने और विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करने का एक उत्कृष्ट मंच सिद्ध हुआ।

प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा ने सभी विजेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उप प्राचार्या हनीत ने प्रतिभागियों की प्रतिभा और परिश्रम की प्रशंसा की और विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा, “हमारा विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को उपयुक्त अवसर प्रदान करता है, उन्हें नई कौशल विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करता है, और उनके संभावनाओं को सर्वोच्च स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करता है।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

आसकंधा पंचायत में नाली मरम्मत पर 4.99 लाख रुपये खर्च, कार्य की गुणवत्ता और भुगतान की जांच की मांग

Khabar365newsस्वीकृत राशि, मापी पुस्तिका (एमबी) और निर्माण कार्य की स्थिति का सत्यापन...

ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

महेशपुर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की Apache के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsSIT की छापेमारी में मिली सफलता, विलासपुर चौक के अर्धनिर्मित मकान से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में डांडिया नाइट्स की धूम डीजे की धुन और पारंपरिक गरबा की थाप पर देर रात तक थिरके लोग

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की...

ActiveBreakingDelhiJharkhandNew Delhiझारखंडदिल्लीब्रेकिंगरांची

24 अक्टूबर को देशभर में बैंक बंद, जानें RBI का नियम

Khabar365newsनई दिल्ली: देशभर में आज, 24 अक्टूबर 2026 को बैंक शाखाएं बंद...