BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सनरूफ स्टाइल पड़ा महंगा, मंत्री के बेटे ने भरा 3,650 रुपये का जुर्माना

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बेटे कृष अंसारी ने ट्रैफिक नियम तोड़ने के मामले में 3,650 रुपए का जुर्माना खुद भर दिया है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे चलती गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो शूट करते नजर आए थे।
इस घटना पर रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने संज्ञान लेते हुए जिला परिवहन अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद कृष अंसारी पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं — 179, 177 और 190 के तहत चालान काटा गया। इनमें असुरक्षित वाहन संचालन, सीट बेल्ट का उल्लंघन और ट्रैफिक नियम तोड़ने जैसे प्रावधान शामिल हैं।


प्रशासन ने इसे गंभीर सुरक्षा उल्लंघन माना। कार्रवाई के बाद कृष अंसारी ने बिना किसी आपत्ति के चालान की राशि जमा की। रांची डीसी ने ट्वीट कर कहा कि इस मामले में सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और पुलिस को भी रिपोर्ट देने को कहा गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...