BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

एक साल पहले लापता युवक सकुशल बरामद, अपहरण नहीं बल्कि खुद छोड़ा था घर

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह में करीब एक साल पहले दर्ज हुए कथित अपहरण के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। दरअसल, जिस युवक के अपहरण की शिकायत उसके परिवारवालों ने दर्ज कराई थी, उसने खुद पारिवारिक तनाव के चलते घर छोड़ा था। पुलिस ने उसे हरियाणा से सकुशल बरामद कर गिरिडीह लाया है।

मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह पुलिस लाइन रोड निवासी अंकुर सिंघानिया  का है। उनके बड़े भाई अंकित सिंघानिया ने 29 नवंबर 2024 को थाना में मामला दर्ज कराया था कि उनके भाई अंकुर का किसी ने अपहरण कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितबाहन उरांव के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू किया

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली और 10 अक्टूबर को हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिले से अंकुर सिंघानिया को सकुशल बरामद कर गिरिडीह लाया गया। थाना में पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसने किसी के दबाव या अपहरण के तहत घर नहीं छोड़ा था। पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के कारण वह स्वयं घर छोड़कर रोजगार की तलाश में निकल गया था।

डीएसपी जितबाहन उरांव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह मामला अपहरण का नहीं, बल्कि एक पारिवारिक विवाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप एक साल बाद युवक को सकुशल बरामद किया जा सका।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का 135वीं जयंती मनाई गई।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु । ग्राम पंचायत कटिया बस्ती...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने बाबा साहब को किया याद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...