BreakingJharkhandRanchiब्रेकिंगरांची

छठ यात्रा बनी महंगी रांची से पटना फ्लाइट किराया आसमान पर, बस स्टैंड पर मची भगदड़

Share
Share
Khabar365news

छठ महापर्व की शुरुआत शनिवार को नहाय-खाय के साथ होने जा रही है। पर्व को लेकर बिहार लौटने वालों की भीड़ ने रांची के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर हालात बेहाल कर दिए हैं। रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से बिहार के लिए चलने वाली लगभग 90 प्रतिशत बसों की सीटें अगले दो दिनों के लिए फुल हो चुकी हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या का फायदा उठाते हुए बस ऑपरेटरों ने किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी है। रांची से पटना जाने वाली एसी बसों का किराया अब उड़ान टिकट के बराबर पहुंच गया है। ऑनलाइन बुकिंग में स्लीपर एसी बसों का किराया 1500 से 2500 रुपए तक पहुंच गया है, जबकि सामान्य सीट का किराया 1000 से 1500 रुपए वसूला जा रहा है। दरभंगा और समस्तीपुर जाने वाली बसों की स्थिति भी ऐसी ही है। टिकट एजेंट 200 से 500 रुपए तक अतिरिक्त वसूली कर रहे हैं। सीट न मिलने पर कई यात्री खड़े होकर या बस के बोनट पर सफर करने को मजबूर हैं। लोगों ने प्रशासन से अतिरिक्त बसों की मांग की है ताकि श्रद्धालु सुरक्षित घर पहुंच सकें।

रेलवे भी फुल, वेटिंग लिस्ट लंबी
छठ पर्व के मद्देनज़र रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों की घोषणा की है, लेकिन इनकी सीटें भी कुछ ही घंटों में फुल हो गईं।
ट्रेन संख्या 08629 – रांची-गोरखपुर साप्ताहिक छठ स्पेशल (16:50 बजे प्रस्थान)
ट्रेन संख्या 08105 – रांची-जयनगर साप्ताहिक छठ स्पेशल (21:25 बजे प्रस्थान)
ट्रेन संख्या 08621 – रांची-कामाख्या साप्ताहिक छठ स्पेशल (20:00 बजे प्रस्थान)
ट्रेन संख्या 08795 – दुर्ग-पटना छठ स्पेशल (12:40 बजे रांची से प्रस्थान)
ट्रेन संख्या 08889 – गोंदिया-पटना छठ स्पेशल (26 अक्टूबर को 2:40 बजे रांची से प्रस्थान)

गोंदिया–पटना ट्रेन में स्लीपर में 100 से ज्यादा आरएसी और थर्ड एसी में 25 वेटिंग है, जबकि दुर्ग–पटना ट्रेन में स्लीपर में 20 वेटिंग और थर्ड एसी में 50 सीटें खाली हैं।
फ्लाइट टिकट ने तोड़े रिकॉर्ड
बस और ट्रेन के किराए के बाद अब फ्लाइट टिकट भी आसमान छू रहे हैं। सामान्य दिनों में रांची से पटना फ्लाइट का किराया 2500 से 2700 रुपए तक रहता है, लेकिन छठ पर्व के कारण एयरलाइंस ने दामों में 5 गुना तक बढ़ोतरी कर दी है।
25 अक्टूबर: 12,193
26 अक्टूबर: 12,193
27 अक्टूबर: 9,666
28 अक्टूबर: 4,600
29 अक्टूबर: 13,520
यानी, अब पटना जाने का किराया पहले से लगभग पांच गुना तक बढ़ गया है। सीमित सीटों और बढ़ती भीड़ के कारण लोगों को सफर की भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। छठ पर्व पर रांची से बिहार जाने वालों के लिए न बस में जगह है, न ट्रेन में टिकट, और न ही सस्ती फ्लाइट यात्रियों की जेब पर महापर्व का महाभार पड़ रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...