BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छठ पर्व पर लालू का वार एनडीए को बताया झूठ का बादशाह, जुमलों का सरदार

Share
Share
Khabar365news

आज नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है, लेकिन इसी बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्र की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए सरकार को झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार बताया। झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार ने शेखी बघारते हुए कहा था कि देश की कुल 13,198 ट्रेनों में से 12,000 रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जाएंगी। यह भी सफेद झूठ निकला। 20 सालों की एनडीए सरकार में पलायन का दंश झेल रहे बिहारियों के लिए लोक आस्था के महापर्व छठ पर भी ये लोग रेलगाड़ियां ढंग से नहीं चलवा सके।

उन्होंने आगे लिखा,
“मेरे बिहारवासियों को अमानवीय परिस्थितियों में ट्रेनों में सफर करना पड़ रहा है। यह बेहद शर्मनाक है। डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों के कारण हर साल बिहार के चार करोड़ से अधिक लोग काम के लिए अन्य राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। यूपीए सरकार के बाद एनडीए ने बिहार में कोई बड़ा उद्योग नहीं लगाया। ये लोग बिहार विरोधी हैं।” गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया था, ताकि त्योहारों पर घर जाने वालों को दिक्कत न हो। कई जगहों पर पूजा स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। हालांकि, लालू यादव का कहना है कि सरकार के दावों के बावजूद बिहार जाने वाली ट्रेनों की स्थिति बदतर बनी हुई है और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

छठ पर्व की शुरुआत के दिन लालू यादव ने एनडीए सरकार पर “झूठ और जुमलों की राजनीति” का आरोप लगाते हुए तीखा प्रहार किया है, जबकि केंद्र सरकार का कहना है कि त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

आसकंधा पंचायत में नाली मरम्मत पर 4.99 लाख रुपये खर्च, कार्य की गुणवत्ता और भुगतान की जांच की मांग

Khabar365newsस्वीकृत राशि, मापी पुस्तिका (एमबी) और निर्माण कार्य की स्थिति का सत्यापन...

ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

महेशपुर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की Apache के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsSIT की छापेमारी में मिली सफलता, विलासपुर चौक के अर्धनिर्मित मकान से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में डांडिया नाइट्स की धूम डीजे की धुन और पारंपरिक गरबा की थाप पर देर रात तक थिरके लोग

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की...

ActiveBreakingDelhiJharkhandNew Delhiझारखंडदिल्लीब्रेकिंगरांची

24 अक्टूबर को देशभर में बैंक बंद, जानें RBI का नियम

Khabar365newsनई दिल्ली: देशभर में आज, 24 अक्टूबर 2026 को बैंक शाखाएं बंद...