BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

डायन बिसाही के शक में चाईबासा में महिला की हत्या

Share
Share
Khabar365news

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड के बालजुड़ी गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान जमुना पूर्ति (60) के रूप में हुई है। गांव के ही कुछ लोगों ने महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को गोईलकेरा जाने वाली पुलिया के पास फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला अपने छोटे बेटे शिव कुमार पूर्ति, बहू सुखमती पूर्ति और बेटी सूर्यमणि कुंकल के साथ गांव में रहती थीं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से गांव में उन पर डायन होने का संदेह जताया जा रहा था। गुरुवार देर रात कुछ लोगों ने उन्हें घर से बाहर बुलाया और हत्या कर दी। थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला अंधविश्वास से जुड़ा प्रतीत होता है। हत्या में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...