BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JET आवेदन की तिथि बढ़ी, 15 नए एलाइड विषय जोड़े गए

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2024 को लेकर बड़ी घोषणा की है। आयोग ने इस बार परीक्षा में 15 नए एलाइड विषय शामिल करने का निर्णय लिया है। इन विषयों को पहले से मौजूद 43 कोर विषयों के साथ जोड़ा गया है। इससे अब अधिक संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए पात्र हो सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2025 तय थी, लेकिन अब आयोग ने इसे बढ़ाकर 1 दिसंबर 2025 (रात 11:45 बजे तक) कर दिया है। वहीं, परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2025 (शाम 5 बजे तक) निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में 3 से 5 दिसंबर 2025 के बीच सुधार (Correction) कर सकेंगे।

नए जोड़े गए एलाइड विषयों का विवरण
लाइफ साइंस (कोड 703): अब इसके अंतर्गत बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोइंफॉर्मेटिक्स, बायोकैमिस्ट्री और बायोसाइंस जैसे विषय जोड़े गए हैं।
इतिहास (कोड 06): आर्कियोलॉजी (पुरातत्व) को एलाइड विषय के रूप में शामिल किया गया है।


लेबर एंड सोशल वेलफेयर (कोड 55): अब रूरल डेवलपमेंट भी इस श्रेणी में जोड़ा गया है।
होम साइंस (कोड 12): इसके अंतर्गत सीएनडी (क्लोदिंग एंड न्यूट्रिशन) तथा टेक्सटाइल एंड फैशन डिजाइनिंग जोड़े गए हैं।
फिजिकल साइंस (फिजिक्स) (कोड 705): अब इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस को नया एलाइड विषय बनाया गया है।
JPSC के अनुसार, इन नए विषयों को शामिल करने का उद्देश्य शैक्षणिक विविधता को बढ़ावा देना और विभिन्न विषयों के स्नातकों को परीक्षा में शामिल होने का अधिक अवसर प्रदान करना है। आयोग ने कहा कि यह निर्णय अभ्यर्थियों की मांग और विषयगत समानता को ध्यान में रखकर लिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पतरातु ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पतरातु ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरयू राय झारखंड भू विरासत (जीवाश्म) विधेयक 2026 के विस में पुरःस्थापित न होने से निराश

Khabar365newsजमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने झारखंड विधानसभा में उनके गैर...