रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू मुख्य मार्ग स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119 वी जयंती के अवसर पर एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने एकत्रित होकर चौक पर स्थापित भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूरा परिसर “इंकलाब जिंदाबाद” और “शहीद भगत सिंह अमर रहें” के नारों से गुंजायमान हो उठा।
प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद आयोजित एक विशेष संगोष्ठी में वक्ताओं ने भगत सिंह के क्रांतिकारी और प्रगतिशील विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बुद्धिजीवियों ने कहा कि भगत सिंह न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि एक प्रखर विचारक भी थे, जिनके विचार आज के दौर में भी उतने ही प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने भगत सिंह के पत्रकारिता जीवन और उनकी लेखन क्षमता को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कलम के माध्यम से हमेशा समाज की कुरीतियों और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई।
सभी पत्रकारों ने उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज में निष्पक्षता और निर्भीकता से काम करने का संकल्प लिया।मौके पर डॉ नंद कुमार सत्येंद्र पाठक, संतोष साहू, सुमित पाठक, विजेंद्र पासवान, संजय सिन्हा,अजीत सोलंकी आशीष वर्मा, रघुनंदन, मुनसब अंसारी, रविंद्र प्रसाद गुप्ता, राम लखन साहू , भास्कर राय,दीपक प्रामाणिक सुदामा सिंह, कर्मवीर सिंह आकाश प्रमाणिक सहित अन्य पत्रकार व ग्रामीण मौजूद थे।
Leave a comment