BreakingJharkhand

पतरातू क्षेत्र के डाडीडीह बिरोहर कॉलोनी पहुंचे नीति आयोग के एडिशनल डायरेक्टर के साथ कई कलेक्टर।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत के बिरहोर कॉलोनी में बिरहोर परिवार के बीच निति आयोग के एडिशनल डायरेक्टर शेखर आंनद और पुरे देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 20 कलेक्टर एवं निति आयोग के पदाधिकारीगण पहुंचे। मौके पर मुखीया निधि सिंह व वरिष्ठ समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी के नेतृत्व में सभी अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बिरहोर परिवार के जीवन शैली को गंभीरता पूर्वक जानकारी ली और इनके चहुंमुखी विकास के लिए सभी बिंदुओं पर निरीक्षण किया। सभी अधिकारियों ने बिरहोर परिवार में चल रहे आंगनबाड़ी का भी निरीक्षण किया। स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के बारे व अन्य सरकारी सुविधा के बारे में बिरहोर परिवार से बारी बारी से जानकारी ली । मौके पर तीन गर्भवती महिलाओं का गोदभराई की भी रस्म की गयी और दो बच्चे का मुहजुठठी भी किया गया। प्रधानमंत्री मंत्री जन मन योजना के तहत बन रहे सुनील बीरहोर के आवास में सभी अधिकारियों ने श्रमदान किया। जेएसएलपीएस के और से लगभग 50 मुर्गी का वितरण किया गया। अधिकारीयों के द्वारा सभी बिरहोर परिवार के बीच कम्बल का भी वितरण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से अधिकारियों के साथ छत्तीसगढ़ से आये पद्म श्री से सम्मानित जागेश्वर यादव भी उपस्थित हुए । कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीडीसी रामगढ ,बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, अंचलाधिकारी, मनोज चौरसिया,पालु मुखिया पानो देवी, सभी जलसहिया, सभी स्वास्थ सहिया, सभी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, सभी स्वयं सहायता समूह की महिला और प्रखंड व जिला के अधिकारी व कर्मी सहित ग्रामीण उपस्थित हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...