BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अज्ञात हमलावरों ने युवती पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाज जारी

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची में फायरिंग की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने शनिवार की देर रात नगड़ी इलाके में एक युवती को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता का की पहचान रांची के नगड़ी निवासी मनीषा तिर्की के रूप में हुई है। 

दरअसल नगड़ी थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों ने मनीषा तिर्की के नाम की एक युवती को गोली मार दी। गोली मनीषा की पीठ में लगी है। गोली लगने की वजह से मनीषा की स्थिति का गंभीर बताई जा रही है। जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

मामले को लेकर पीड़िता केभाई बबलू तिर्की ने कहा कि उसकी बहन कटहल मोड़ स्थित एक दवा दुकान में काम करती है। और शनिवार की रात वह अपनी ड्यूटी खत्म कर एक सहेली के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी क्रम में जैसे ही घर से कुछ ही दूरी पर उसकी बहन स्कूटी से उतरी तभी पीछे से बाइक सवार एक युवक पहुंचा और उसे गोली मारकर फरार हो गया। रात होने के कारण अपराधी भाग और उसकी पहचान नहीं की जा सकी। 

वहीं रांची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया की गोलीबारी में शामिल अपराधी के पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी है, अपराधी को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...