BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड की जनता भाजपा के आरोप पत्र पर नहीं, हेमंत सरकार के कामों पर भरोसा

Share
Share
Khabar365news

सत्ताधारी दल झामुमो ने भाजपा द्वारा जारी आरोप पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि हेमंत सरकार पर लगाए गये सभी आरोप राजनीतिक हताशा की उपज हैं। भाजपा झारखंड की जनता को फिर से भ्रमित करना चाहती है, परंतु जनता सब कुछ देख रही है। यह वही भाजपा है जिसने 19 साल सत्ता में रहकर गरीब, आदिवासियों, किसानों और युवाओं के लिए कुछ नहीं किया और आज विकास को कलंकित करने की कोशिश कर रही है।

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा का आरोप पत्र झूठ और अतिशयोक्ति का मिश्रण है, जिसमें न विकास दिखता है, न झारखंड की वास्तविकता। उन्होंने कहा कि 7 गारंटी पर धोखे की बात करने वाली भाजपा अपना शासन याद करे। भाजपा ने 5 साल तक राज्य में एक भी नई सामाजिक सुरक्षा योजना नहीं शुरू की। आज हेमंत सरकार करीब 50 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत सम्मान राशि दे रही है। 2500 रुपये मासिक डीबीटी के रूप में सीधा खाते में भेजे जा रहे हैं, जो देश में किसी भी राज्य की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष सहायता योजना है। यह धोखा नहीं, भरोसा है। 

कर्मचारी हित से भाजपा को परेशानी क्यों?
उन्होंने कहा – पहली बार राज्य कर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना, महंगाई भत्ता बढ़ोतरी, पेंशनभोगियों को राहत—ये सभी निर्णय भाजपा सरकार ने कभी लेने की हिम्मत नहीं की। 6 नए पोर्टल, टेक–बी कार्यक्रम, सैकड़ों शिक्षकों की नियुक्ति, 480 स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशाला की स्वीकृति—ये सब 1 साल में हुआ।

भाजपा अनाज की बात करती है, हकीकत भूली है। जब पूरे देश में गरीब अनाज के लिए लाइन में थे, तब यही भाजपा केंद्र में महंगाई बढ़ाकर मजदूरों का पेट काट रही थी। दूसरी तरफ झारखंड में लाखों परिवारों के लिए खाद्य सुरक्षा, गैस सब्सिडी, और राहत योजनाओं पर सरकार लगातार काम कर रही है।

रोजगार और बहाली पर भ्रम फैलाने की कोशिश
8791 नियुक्ति पत्र युवाओं को सम्मानजनक आजीविका है। भाजपा बताये कि उसके शासन में कितनी बहालियाँ हुईं? उस समय तो परीक्षा घोटाले, पेपर लीक और नियुक्ति बंदी ही पहचान थे। विनोद पांडेय ने कहा भाजपा बताये कि आदिवासियों की जमीन, उनकी संस्कृति, भाषा और संसाधनों को सबसे ज्यादा किसने लूटा? सबसे ज्यादा खनन लूट, सबसे ज्यादा विस्थापन और सबसे ज्यादा पुलिसिया दमन भाजपा काल में हुआ। आज वे आदिवासियों की बात करके मगरमच्छ के आँसू बहा रहे हैं।

विकास को घोटाला बता रही भाजपा

झामुमो महासचिव ने कहा कि भाजपा हर उस विभाग में घोटाला बताती है जहां विकास हो रहा है। भाजपा ने 19 साल में भ्रष्टाचार की ऐसी जमीन तैयार की थी, जिस पर आज भी कई विभागों में सुधार का काम चल रहा है। हेमंत सरकार ने ई–गवर्नेंस, वित्तीय मॉनिटरिंग, टेंडर प्रक्रिया सुधार और डिजिटलीकरण पर बड़े कदम उठाए हैं।

सरकार की उपलब्धियों पर झामुमो का जोर
विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा आरोप लगा रही है, पर जनता के सामने ये ठोस उपलब्धियाँ हैं:
47 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की राशि

राज्य कर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा, DA में वृद्धि
शिक्षा क्षेत्र में नए पोर्टल, नए कॉलेज भवन, विज्ञान लैब
975 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्त—कई चरणों में सैकड़ों बहालियां
टेक–बी कार्यक्रम से आईटी में रोजगार
-बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में 26 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव
-नेतरहाट जंगल सफारी, मसानजोर रिसॉर्ट, नए योजनाओं का शुभारंभ
-सड़क–पुल, बिजली परियोजनाओं में प्रगति की रफ्तार
-दुमका में ‘झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट’ की शुरुआत
-गिग वर्कर कानून और फैक्टरी संशोधन से श्रमिकों को संरक्षण

झारखंड बदला है, बदलेगा-भाजपा गए जमाने की बात 

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा डर और झूठ के सहारे राजनीति कर रही है। लेकिन झारखंड की जनता विकास देख रही है। हेमंत सरकार जन–सुरक्षित, श्रमिक–केंद्रित, महिला–सम्मान आधारित और संस्थागत सुधारों पर काम करने वाली सरकार है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...