BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंडी जनता बदहाल, हेमंत सरकार मना रही जश्न सुदेश महतो

Share
Share
Khabar365news

डुमरी विधायक जयराम महतो को बड़ा झटका देते हुए उसके दो करीबी नेताओं ने आज पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो का नेतृत्व स्वीकार करते हुए आजसू पार्टी का दामन थाम लिया। जेएलकेएम की केंद्रीय महासचिव रजनी रवानी और केंद्रीय सचिव प्रदीप महतो ने आज धनबाद जिले के कतरास में आयोजित मिलन समारोह में आजसू में शामिल होने की घोषणा की। सुदेश महतो एवं सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पार्टी में उनका स्वागत किया। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने इस मौके पर कहा कि  महतो ने कहा कि हेमंत सरकार में विजन और रोडमैप का अभाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 2047 तक विकसित भारत बनायेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोलते हैं कि 2050 तक विकसित झारखंड बनाएंगे। देश से तीन वर्ष पीछे क्यों चलना चाहते हैं मुख्यमंत्री। युवा शक्ति को एकजुट होकर झारखंड में बदलाव के लिए एक बड़ी लड़ाई की तैयारी करनी होगी। 

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंड को 25 वर्ष पीछे कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब वह पथ निर्माण मंत्री थे तो झारखंड की पहचान सड़कों से बनी थी। आज जनता बदहाल है और सरकार जश्न मना रही है।

सुदेश महतो ने कहा कि सरकारी संरक्षण में कोयला और बालू की तस्करी हो रही है। विस्थापितों को हक नहीं मिल रहा। युवाओं को 10 लाख नौकरी कही नजर नहीं आ रही। अभी जिन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा गया उनका वेतनमान 25,000 रुपए कम कर दिया गया है। एससी, एसटी, ओबीसी छात्रों को दो वर्ष से छात्रवृत्ति नहीं मिल रही। वे सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं।

ये थे मंच पर उपस्थित

इस मौके पर मंच पर मांडू विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, महासचिव संजय मेहता, सुभाष रवानी, अजय सिंह ल, बबीता देवी, यशोदा देवी, विभा सिंह, संतोष महतो, स्वीन महतो, टिकैत महतो, नवीन महतो, प्रमोद चौरसिया समेत कई नेता उपस्थित रहे। धनबाद जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने मंच का संचालन किया।

विस्थापितों की लड़ाई लड़ेगी आजसू : चंद्रप्रकाश चौधरी

सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि कोयलांचल में सरकार, प्रशासन और माफिया की मिलीभगत से विस्थापितों का दमन किया जा रहा। आजसू अंतिम दम तक उनकी लड़ाई लड़ेगी।

राज्य में माफिया राज, पुलिस करवा रही है अवैध खनन : संजय मेहता

संजय मेहता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की पूरे धनबाद में पुलिसिया जुल्म बढ़ गया है। अवैध खनन को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। पूरा प्रशासन विस्थापितों के साथ अन्याय कर रहा है। आजसू विस्थापितों की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा की केसरगढ़ और केसरपुर में विस्थापितों को न्याय नहीं मिल पाया। 

लगातार चाल धँसने से लोगों की मौत हो रही है लेकिन प्रशासन पार्थिव शरीर को भी परिजनों को नहीं दे रही है। आज झारखंड में विस्थापन के ख़िलाफ़ निर्णायक लड़ाई लड़े जाने की ज़रूरत है। बाघमारा में माफिया राज नहीं चलने दिया जाएगा। पूरे कोयलांचल में आजसू पार्टी संगठन के माध्यम से संघर्ष को तेज करेगा। झारखंड की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गयी है। इस सरकार में प्रशासन की मनमानी बढ़ गयी है। झारखंडियों को बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। इस मौके पर आजसू में आए जेएलकेएम के पूर्व केंद्रीय सचिव प्रदीप महतो ने कहा कि वह आज अपने पुराने घर में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह झांसे में भटक कर जेएलकेएम में चले गए थे। सुदेश महतो ही राज्य को सही नेतृत्व दे सकते हैं।

आजसू में सम्मानित महसूस कर रही : रजनी रवानी

जेएलकेएम की केंद्रीय महासचिव रह चुकी मती रजनी रवानी ने कहा कि वह जेएलकेएम में अपमानित हो रही थीं। वहां महिलाओं की कद्र नहीं। आंदोलन की सौदेबाजी होती है। आजसू में आकर सम्मानित महसूस हो रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड T-20 प्रीमियर लीग: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Khabar365newsझारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी-20 प्रीमियर लीग का...