BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जे पी नड्डा 6 दिसंबर को देवघर पहुंचेंगे, भाजपा ने तैयारियों पर की बैठक

Share
Share
Khabar365news

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 6 दिसंबर को देवघर के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे देवघर में नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पाकुड़ जिले के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यकर्ताओं की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि इस कार्यक्रम में पाकुड़ ज़िले से सैकड़ों कार्यकर्ता देवघर पहुंचेंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेकर जे पी नड्डा का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को तैयारी और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही अमृत पांडेय ने जिले में 1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक “हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी” अभियान को लेकर जनजागरण कार्यक्रम शुरू करने की जानकारी दी। इस अभियान के तहत जिले की सभी 128 पंचायतों और नगर के 21 वार्डों में भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश को घर-घर पहुंचाएंगे।

बैठक में जिला महामंत्री रूपेश भगत और सरिता मुर्मू, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साहा, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिवेदी, हिरणपुर मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल, बिचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर साहा, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, लिट्टीपाड़ा संयोजक बनेश्वर सोरेन, सपन कुमार दुबे, हिसाबी राय, प्राची चौधरी, निधि गुप्ता, जीतू सिंह, बासु मंडल, पंकज साहा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातू का साप्ताहिक बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल, पतरातू से प्रथम फ्लाई ऐश रेक रवाना : हरित एवं सतत भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL),...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू स्टीम कॉलोनी में शिक्षक के निधन पर शोक की लहर

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्टीम कॉलोनी के सबसे सम्मानित और...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य दीपक करमाली उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता करते...