JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयुएनएल की बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा 5.35 एकड़ अधिग्रहित भूमि का प्रथम भौतिक कब्जा पीवीयुएनएल का बोर्ड स्थापित कर सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

बनहरदी कोल ब्लॉक के अंतर्गत खदान क्षेत्र में स्थित ग्राम एटे की 5.35 एकड़ भूमि का प्रथम भौतिक कब्जा दिनांक 29.11.2025 को सफलतापूर्वक पूरा किया गया तथा उक्त अधिग्रहित भूमि पर बनहरदी कोयला खनन परियोजना-पीवीयुएनएल का बोर्ड स्थापित कर इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को औपचारिक रूप से सम्पन्न किया गया।

यह प्रक्रिया श्री.एन. के मल्लिक, महाप्रबंधक बनहरदी सीएमपी के नेतृत्व में तथा श्री अशोक कुमार सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीवीयुएनएल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।

इस ऐतिहासिक अवसर पर श्री एम. चन्द्रशेगर (अपर महाप्रबंधक), श्री आर.बी. सिंह (अपर महाप्रबंधक), श्री अमरेश चंद्र . राउल (उप महाप्रबंधक), तथा बनहरदी परियोजना के अन्य अधिकारीगण तथा भूमि स्वामी श्री लाल रंजन नाथ शाहदेव, ग्रामवासियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बता दें कि बनहनरदी कोयला खनन परियोजना, पीवीयुएनएल (एनटीपीसी लिमिटेड की सहायक कंपनी, जेबीवीएनएल के संयुक्त उपक्रम) का एक कैप्टिव कोल ब्लॉक है, जो हाल ही में चालू हुए पतरातू संयंत्र को कोयला की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। पतरातु विद्युत प्लांट से उत्पन्न बिजली का 85% हिस्सा झारखण्ड राज्य को आवंटित है।

CBA एक्ट के माध्यम से अर्जित भूमि का मुआवजा भुगतान के बाद कब्जा शुरू करना MOU target था जिसे परियोजना द्वारा समय सीमा में हासिल कर लिया गया है । उम्मीद है कि आगे भी अर्जित भूमि का कब्जा प्राप्त करने के उपरांत खदान से कोयला उत्पादन शीघ्र ही प्रारंभ किया जा सकेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...