BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

अरवल पुलिस बर्बरता कांड में कोर्ट सख्त, डीएसपी समेत 5 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

Share
Share
Khabar365news

बिहार के अरवल में पुलिस बर्बरता के एक गंभीर मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। मनीष कुमार पांडेय की अदालत ने डीएसपी कृति कमल, करपी थानाध्यक्ष उमेश राम सहित पांच पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई इन आरोपित अधिकारियों की न्यायालय में लगातार गैर-हाजिरी और मामले के प्रति उनकी घोर लापरवाही के कारण की गई है।

पूरा मामला करपी थाना क्षेत्र में 2024 में हुए मारपीट और अभद्रता का है, जहां प्रदेश राजद सचिव रामाशीष सिंह रंजन की बहू तनीषा सिंह ने अदालत में शिकायत दर्ज कराया था। पीड़िता ने डीएसपी समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर आपराधिक साजिश, महिला के साथ अभद्रता, मारपीट और गंभीर चोट पहुँचाने जैसे अमानवीय कृत्यों के गंभीर आरोप लगाए थे।

न्यायालय ने पहले आरोपियों को समन और जमानती वारंट भेजा था, लेकिन डीएसपी कृति कमल, उमेश राम, राघव कुमार झा, प्रीति कुमारी और रोहित कुमार सहित कोई भी अधिकारी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। आरोपियों की लगातार अनुपस्थिति को देखते हुए अदालत ने सख्त रुख अपनाया और फिर सभी के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी करने का आदेश दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने पिस्टल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना पुलिस को पिस्टल के...

BreakingCrimeJharkhandPakur

41 लाख का ‘भ्रष्टाचार भवन’! 4 महीने में ही चटक गया सिस्टम

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट “उद्घाटन हुआ… और शुरू हो गई...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड पुलिस में 9,362 सिपाहियों की होगी भर्ती,

Khabar365newsझारखंड पुलिस में सिपाही स्तर के पुलिसकर्मियों की बड़ी बहाली की तैयारी...

BreakingJharkhandझारखंड

सरायकेला-खरसावां में जंगली हाथियों का कहर,

Khabar365newsसरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोड़ो पंचायत के हाड़ात...