BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

डॉलर के मुकाबले रुपया 90 के पार! महंगाई बढ़ने की आशंका

Share
Share
Khabar365news

भारतीय रुपये में बुधवार को भी भारी गिरावट देखने को मिली है। और इसके साथ ही इसने 90 रुपये प्रति डॉलर के स्तर को भी पार कर लिया। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 90.14 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुँच चुका है। मंगलवार को रुपया 89.94 पर बंद हुआ था और अब पहली बार 90 का आकंडा पार कर गया है। रुपये का लगातार कमजोर होना यह दिखाता है कि विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर लगातार मजबूत होता जा रहा है।

जानकारों के अनुसार, रुपये पर यह भारी दबाव कई वजहों से आ रहा है। सबसे बड़ा कारण है विदेशी पूंजी की लगातार निकासी, यानी विदेशी निवेशक भारत से अपना पैसा निकाल रहे हैं। इसके अलावा, कंपनियों, आयातकों और विदेशी निवेशकों की ओर से भी डॉलर की मांग काफी मजबूत बनी हुई है। डॉलर की यह बढ़ती मांग रुपये को और कमज़ोर कर रही है।

इससे आम आदमी की जेब पर महंगाई का बोझ अब और बढ़ सकता है क्योंकि आयात महंगा हो जाएगा. इतना ही नहीं रुपए की कमजोरी विदेशी निवेशकों के विश्वास को भी कम कर रही है, जिसका असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के LIC जीवन प्रकाश भवन में भीषण आग,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर स्थित LIC जीवन प्रकाश भवन में आग लगने से अफरा-तफरी...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला...