JharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ में तीन माह से लापता युवक का नरकंकाल बरामद, इलाके में सनसनी

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मोहल्ले स्थित धंधार पोखर तालाब के पास पुलिस ने तीन माह से लापता युवक सोनू राम का नरकंकाल बरामद किया है। कंकाल के रूप में शरीर की कई हड्डियां मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर मोहल्ले में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुलिस रंजीत सिंह उर्फ नाना नामक युवक को लेकर धंधार पोखर के पास पहुंची थी। देर रात उसी स्थान से कपड़े और मानव कंकाल के अवशेष बरामद किए गए। पुलिस ने कपड़े, हड्डियां, सिरिंज और कारतूस को प्लास्टिक बैग में सुरक्षित कर थाना ले गई। इसके बाद शुक्रवार को शिबू कॉलोनी स्थित एक घर के अंदर कुएं से मोटर पंप लगाकर पानी निकलवाया गया, जहां से कुछ और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। पुलिस की यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तक चली।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को शिबू कॉलोनी के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए, जिनमें 17 सितंबर 2025 से लापता सोनू राम का मामला भी शामिल है। आरोपियों की निशानदेही पर खुदाई कर नरकंकाल बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Related Articles
ActiveBokaroBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बोकारो के एस पौंड में देर रात तोड़फोड़, कई पोकलेन मशीनें क्षतिग्रस्त

Khabar365newsबोकारो: बोकारो के महुआर गांव स्थित एस पौंड में बीती रात तोड़फोड़...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा जनता दरबार में 50 से अधिक लोगों ने रखीं समस्याएं, डीसी ने एक सप्ताह में निष्पादन का दिया निर्देश

Khabar365newsजामताड़ा उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी,आलोक कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धराली में कल्पकेदार मंदिर की तलाश, 11 फीट तक हुई खोदाई

Khabar365newsधराली, उत्तराखंड: उत्तराखंड के धराली में कल्पकेदार मंदिर की तलाश को लेकर...