ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा जनता दरबार में 50 से अधिक लोगों ने रखीं समस्याएं, डीसी ने एक सप्ताह में निष्पादन का दिया निर्देश

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी,आलोक कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं/शिकायतों को सुना गया।


आयोजित जनता दरबार में जिलेभर से आये 50 से अधिक संख्या में आमजनों ने अपनी समस्याओं/शिकायतों को उपायुक्त के समक्ष रखा। जिसमें शिक्षक के मानदेय भुगतान, महिला चौकीदार का जीपीएफ अलॉट नहीं करने, बच्चे का परमानेंट एजुकेशन नंबर एवं दूसरे विद्यालय में नामांकन करवाने, अंबेडकर आवास एवं पीएम आवास की मांग, रैयती जमीन पर अवैध कब्जा, लेंग्वेज इंस्ट्रक्टर का विगत कई माह से मानदेय नहीं मिलने, मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने, ससुराल वालों के द्वारा घर से निकाल देने, चौकीदार नियुक्ति,

कन्यादान योजना, भू अर्जन मुआवजा, डीलर्स एसोसिएशन के द्वारा कमीशन भुगतान, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का लाभ देने, दिव्यांगता पेंशन प्रारंभ करने, राशन डीलर द्वारा फिंगर लेने के बाद भी खाद्यान्न नहीं देने एवं आधार व्यवहार करने, स्पॉन्सरशिप योजना, आंगनवाड़ी सहायिका चयन में नियुक्ति नहीं मिलने, अप्रोच रोड एवं गार्डवाल निर्माण की आवश्यकता के अलावा समाहरणालय परिसर से कर्मी के बाइक चोरी हो जाने सहित विभिन्न शिकायतों/समस्याओं को उपायुक्त द्वारा बारी बारी से सहज भाव से सुना गया। साथ ही उन्होंने प्राप्त आवेदनों के निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवेदनो को अग्रसारित करते हुए एक सप्ताह के अंदर निष्पादित करने एवं उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया।

बीएलओ द्वारा प्रपत्र 6 नहीं लिए जाने की शिकायत; उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के निर्देश

जनता दरबार में आए एक नव विवाहित दंपत्ति ने बताया कि वे अंतर्जातीय विवाह किए हैं। उनका एवं उनके परिजनों का नाम मतदाता सूची में डिलिट दिख रहा है। जब वे मतदाता सूची में अपना एवं परिजनों के नाम जुड़वाने हेतु दस्तावेज़ के साथ बीएलओ के पास प्रपत्र 6 को जमा करने गए, लेकिन बीएलओ द्वारा प्रपत्र 6 पर हस्ताक्षर नहीं किया जा रहा है एवं ना ही जमा लिया जा रहा है। उपायुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत उप निर्वाचन पदाधिकारी को बुलाकर उनके प्रपत्र 6 को जमा करवाने एवं संबंधित बीएलओ पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र भारतीय मतदाता नहीं छूटे इसमें कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समाहरणालय परिसर से कर्मी की बाईक हुई चोरी; उपायुक्त ने दिए कार्रवाई की निर्देश

जनता दरबार के दौरान भवन प्रमंडल कार्यालय, जामताड़ा में कार्यरत अनुसेवक घनश्याम दास ने उपायुक्त से जनता दरबार में गुहार लगाते हुए कहा कि प्रतिदिन की भांति वे अपनी मां के साथ कार्यालय में बाइक से आए थे, किंतु संध्या के समय घर जाते समय उनका बाइक गायब था। इसकी सूचना उसने नगर थाना में दी है। उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से बाईक चोरी हो जाने की शिकायत को काफी गंभीरता से लेते हुए ऑन स्पॉट ही पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर संवाद कर उक्त मामले पर सख्त कार्रवाई के लिए कहा। साथ ही उन्होंने समाहरणालय परिसर से ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए।

बच्चे के माता पिता का हो चुका है देहांत; उपायुक्त ने स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने देती दिए निर्देश

जनता दरबार में परिजनों संग आए दो बच्चों के माता एवं पिता दोनों के ही देहांत होने के फलस्वरूप उनके पालन पोषण एवं गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने दोनों बच्चों को अविलंब स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने का निर्देश दिए। इसके अलावा उनकी अन्य समस्याओं पर भी समुचित कार्रवाई न भरोसा दिलाया।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 01 बजे तक आयोजित की जाती है, उक्त अवधि में आकर आमजन अपनी शिकायत को उपायुक्त के समक्ष रख सकते हैं, प्राप्त शिकायतों/समस्याओं पर यथोचित समाधान किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धराली में कल्पकेदार मंदिर की तलाश, 11 फीट तक हुई खोदाई

Khabar365newsधराली, उत्तराखंड: उत्तराखंड के धराली में कल्पकेदार मंदिर की तलाश को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका ACM कोर्ट में होंगे पेश,

Khabar365newsनई दिल्ली: CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर पर...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

सीहोर में 31.48 हेक्टेयर जमीन पर कब्जे का मामला, कलेक्टर ने CM को सौंपी रिपोर्ट

Khabar365newsसीहोर, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में 31.48 हेक्टेयर जमीन...