BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

कचहरी चौक ओवरब्रिज पर दो ट्रकों की भिड़ंत, घंटों ठप रहा यातायात

Share
Share
Khabar365news

मेदिनीनगर के कचहरी चौक ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन ओवरब्रिज पर ही अटक गए और मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। इसका असर शनिवार सुबह तक देखने को मिला, जब राहगीरों और स्कूली वाहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद वाहन चालक पुलिस को सूचना दिए बिना मौके से हटने लगे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर एक मालवाहक ट्रक में चालक मौजूद मिला, जबकि दूसरे ट्रक का चालक वाहन छोड़कर फरार पाया गया। माना जा रहा है कि रात के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता कम थी, जिससे यह हादसा हुआ। ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र कुमार दुबे ने बताया कि पहले जेसीबी की मदद से वाहनों को हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही यातायात बहाल कर दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

महामहिम राज्यपाल के आगमन का कार्यक्रम तीनों गांवों में संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखण्ड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष...

ActiveBokaroBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बोकारो के एस पौंड में देर रात तोड़फोड़, कई पोकलेन मशीनें क्षतिग्रस्त

Khabar365newsबोकारो: बोकारो के महुआर गांव स्थित एस पौंड में बीती रात तोड़फोड़...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा जनता दरबार में 50 से अधिक लोगों ने रखीं समस्याएं, डीसी ने एक सप्ताह में निष्पादन का दिया निर्देश

Khabar365newsजामताड़ा उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी,आलोक कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ...