BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

जमुई में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी बेपटरी होकर नदी में गिरी; जसीडीह–झाझा रेलखंड ठप

Share
Share
Khabar365news

बिहार के जमुई जिले में शनिवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया। जसीडीह-झाझा रेलखंड पर सीमेंट से लदी एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिसमें करीब 16 डिब्बे बेपटरी हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कई डिब्बे पुल से नीचे नदी में जा गिरे।

यह हादसा जसीडीह-झाझा मुख्य रेल मार्ग के टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बधुआ नदी पर बना पुल संख्या 676 पर देर रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच हुआ, यह रेल मार्ग आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत आता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालगाड़ी के कुल 16 से 19 डिब्बे पटरी से उतर गए जिसमें से तीन डिब्बे सीधे पुल से नीचे नदी में गिर गए, वहीं कुछ डिब्बे पुल पर ही पलट गए और एक-दूसरे पर चढ़ गए। सीमेंट के बोरे चारों ओर बिखर गए, जिससे ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे की वजह से अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। किउल-जसीडीह रेलखंड पर कई यात्री ट्रेन और मालगाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर तुरंत रोक दी गई, जिससे घंटों तक ट्रैफिक प्रभावित रहा।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंचकर बेपटरी डिब्बों को हटाने का कार्य शुरू किया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। मालगाड़ी होने के कारण इसमें कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। रेलवे अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या ट्रैक में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...