BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नहीं रहे RKS कंस्ट्रक्शन के संस्थापक रामकृपाल सिंह

Share
Share
Khabar365news

आरकेएस (RKS) कंस्ट्रक्शन के संस्थापक रामकृपाल सिंह का आज सुबह 6:30 बजे निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष के थे और पिछले 15 दिनों से अस्वस्थ होने के कारण पारस अस्पताल पटना में इलाजरत थे। वह अपने पीछे पुत्र सुधीर कुमार और रंजन कुमार के अलावा पुत्री और भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर लगभग 2:00 बजे उनके पैतृक गांव बेगूसराय के रामदीरी घाट पर किया जाएगा।

बता दें कि आरकेएस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं अध्यक्ष रामकृपाल सिंह की तबीयत 15 दिनों से गंभीर बनी हुई थी। उन्हें इलाज के लिए पटना के प्रसिद्ध पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए थे। 

रामकृपाल सिंह के नेतृत्व में आरकेएस कंस्ट्रक्शन ने झारखंड और बिहार में कई बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। इनमें रांची का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, झारखंड विधानसभा भवन सहित दर्जनों प्रमुख निर्माण परियोजनाएं शामिल हैं। इस खबर से निर्माण जगत और उनसे जुड़े लोगों में शोक का माहौल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...