BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज रांची आगमन, सुरक्षा कारणों से ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव

Share
Share
Khabar365news

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज रांची आगमन होना है। इसे लेकर आज से अगले तीन दिनों तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। सुरक्षा कारणों से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रातू रोड स्थित लोकभवन तक कुल 117 स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है, जबकि 75 बाइलेन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

बता दें राष्ट्रपति का काफिला 28 दिसंबर की शाम एयरपोर्ट से हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक होते हुए सहजानंद चौक बाइपास रोड से लोकभवन पहुंचेगा। 29 दिसंबर की सुबह 9 बजे इसी रूट से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर 9 बजकर 25 मिनट पर जमशेदपुर के लिए उड़ान भरेंगी। वहां वे एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम 4 बजकर 20 मिनट पर रांची लौटकर लोकभवन में विश्राम करेंगी। 30 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे लोकभवन से एयरपोर्ट रवाना होकर गुमला के रायडीह में अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक कार्तिक जतरा में हिस्सा लेंगी और दोपहर बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

काफिले के दौरान शाम 4 बजे से रात 8।30 बजे तक शहर में सभी मालवाहक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इस दौरान एयरपोर्ट से हरमू रोड होते हुए लोकभवन तक ऑटो, ई-रिक्शा और मालवाहक वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। वहीं 29 दिसंबर को सुबह 7 से 11 बजे और शाम 4 से रात 8।30 बजे तक मालवाहक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। निर्देश के अनुसार राष्ट्रपति का काफिला निकलने से एक घंटे पहले सभी बाइलेन बंद कर दिए जाएंगे। काफिला गुजरने के 20 मिनट बाद ही बाइलेन खोलने की अनुमति होगी। 

साथ ही नया सराय रिंग रोड से रामपुर चौक रिंग रोड और खरसीदाग ओपी से सदाबहार चौक के बीच बड़े, मालवाहक और सवारी वाहनों पर भी रोक रहेगी। 30 दिसंबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मालवाहक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा, हालांकि इस दौरान रिंग रोड से वाहन चल सकेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...