BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CUJ के जनसंचार विभाग के दो छात्रों का NHPC में चयन, 15 लाख का पैकेज

Share
Share
Khabar365news

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के दो विद्यार्थियों का राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (एनएचपीसी) में जनसंपर्क अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। शोधार्थी, शुभम सिंह एवं पूर्व छात्रा, प्रीति कुमारी का चयन राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेनी ऑफिसर (पब्लिक रिलेशंस) पद के लिए किया गया है। मालूम हो कि राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (एनएचपीसी) विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है, जो कि भारत की सबसे बड़ी जल विद्युत कंपनी है।

शोधार्थी, शुभम सिंह फ़िलहाल जनसंचार विभाग से डॉ अमृत कुमार, सहायक प्राध्यापक के निर्देशन में पीएचडी कर रहे हैं। उन्होंने यूजीसी-नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनकी प्रारंभिक नियुक्ति जम्मू-कश्मीर के रियासी स्थित सलाल जलविद्युत परियोजना में की गई है। इससे पहले वे जनसंपर्क में कई संस्थाओं के साथ कार्य कर चुके है। 

वहीं प्रीति कुमारी भी विभाग की पूर्व छात्रा रही हैं। उन्होंने विभाग से वर्ष 2016 से 2021 के दौरान जनसंचार में पांच-वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स किया है। इनकी प्रारंभिक नियुक्ति बालूतार, पूर्वी सिक्किम के तीस्ता-V (Teesta-V) पावर स्टेशन पर हुआ है। प्रीति ने भी कई बार यूजीसी-नेट परीक्षा पास की है। इससे पूर्व प्रीति कुमारी ने सीएसआरबीओएक्स (CSRBOX) अहमदाबाद में कम्युनिकेशन एसोसिएट और कम्युनिकेशन एवं डॉक्यूमेंटेशन ऑफिसर, बाल कल्याण संघ (एनजीओ) रांची में अपनी सेवाएं दी हैं। 

कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने दोनों चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है और आगे के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनने के लिए सराहा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जनसंचार और जनसंपर्क के क्षेत्र में उनकी लगन और उत्कृष्टता का उदाहरण है। उन्होंने विभाग और प्राध्यापकों को भी शुभकामनाएं दीं। विभागाध्यक्ष, प्रो. देवव्रत सिंह एवं विश्वविद्यालय के मुख्य करियर डेवलेपमेंट अधिकारी, प्रो. देवदास लाटा ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताया और दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। 

विश्वविद्यालय के करियर डेवलेपमेंट अधिकारी डॉ. सुदर्शन यादव, ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर 10 लोगों का चयन किया गया है, जिसमें से दो का चयन सीयूजे से हुआ है। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर यूजीसी-नेट जेआरएफ स्कोर के आधार पर होती है। जिसमें सबसे अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों को अगले राउंड लिए बुलाया जाता है। अगले राउंड में ग्रुप डिस्कशन, साइकोमेट्रिक टेस्ट, पर्सनैल्टी रिव्यू, प्रॉब्लम सॉल्विंग एटीट्यूड रिव्यू एवं साक्षात्कार के बाद चयन किया जाता है। यह चयन ई -2 लेवल (E2 Level) पर हुआ है, जिसके तहत मासिक सैलरी ₹50,000/- बेसिक से शुरू होकर ₹1,60,000/- तक दी जाती है जो कि सालाना 15 लाख तक जाती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कॉसमॉस युथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट,

Khabar365newsरांची। महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती और राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

70वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन

Khabar365newsलरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु मंडल रेल प्रबंधक धनबाद,अखिलेश मिश्रा द्वारा...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में 38 डिग्री तक पहुंचेगा पारा,

Khabar365newsबिहार में आज भी साफ रहेगा आसमान। मौसम विभाग के अनुसार राज्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब शुष्क रहेगा झारखंड का मौसम,

Khabar365newsझारखंड में के सभी जिलों का मौसम अब अगले कई दिनों तक...