BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में कड़ाके की ठंड, गुमला में पारा 6.6 डिग्री, 11 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में एक बार फिर सर्दी का असर दिखना शुरू हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह का कोहरा और ठंड राहत नहीं दे रहा है। वहीं रात के तापमान में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान गुमला में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि दिन चढ़ते ही धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। वहीं रांची समेत प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। 

न्यूनतम तापमान 6 से 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया जा रहा है। वहीं लातेहार जिले में दिन में भी काफी ठंड महसूस किया जा रहा है। यहां पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान केवल 18.7 डिग्री और न्यूनतम 9.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने फ़िलहाल 5 जनवरी तक राज्य के 11 जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिला शामिल हैं।

बढ़ती ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों, बच्चों और बुजुर्गों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। किसानों को आलू, सब्जियों और सरसों की फसल को बचाने के लिए आवश्यक उपाय करने को कहा गया है। वहीं बच्चों और बुजुर्गों को घर से कम ही निकलने की सलाह दी गई है। वाहन चालकों को भी सुबह के समय सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट के इस्तेमाल की सलाह दी गई है।
इन जिलों में पिछले 24 घंटों में ऐसा रहा तापमान

  • गुमला में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। 
  • रांची में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम 12.3 डिग्री
  • जमशेदपुर में अधिकतम 25.4 और न्यूनतम 10.5 डिग्री
  • डाल्टनगंज में अधिकतम 25.6 और न्यूनतम 8.3 डिग्री
  • बोकारो में अधिकतम 25.1 और न्यूनतम 11.2 डिग्री 
  • देवघर में अधिकतम 24.4 और न्यूनतम 10.5 डिग्री दर्ज किया गया है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

अबुआ आवास में बायोमेट्रिक फर्जीवाड़े का आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना में कथित अनियमितता और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मुद्दे पर नीरा यादव का विरोध

Khabar365newsरांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा विधायक नीरा यादव...