JharkhandPakur

युवाओं की मानवीय पहल: ठंड की रातों में असहायों के लिए बने फरिश्ते

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

हिरणपुर (पाकुड़): कड़ाके की ठंड में जब लोग अपने घरों में दुबके रहते हैं, उसी वक्त हिरणपुर के कुछ जागरूक युवा मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। गरीब और असहाय लोगों को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से हिरणपुर के युवाओं द्वारा लगातार कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है।
बीते रविवार की रात युवाओं की टोली ने प्रखंड के विभिन्न

चौक-चौराहों पर पहुंचकर ठंड से ठिठुर रहे असहाय लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया। रात करीब साढ़े 10 बजे डांगापाड़ा चौक पर युवाओं ने ठंड से बेहाल एक विक्षिप्त व्यक्ति को कंबल ओढ़ाकर मानवता का परिचय दिया। इस दौरान युवा चंदन भगत, विकास कुमार दास सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
युवाओं ने हिरणपुर, तोड़ाई समेत अन्य इलाकों में भी रात के समय चौक-चौराहों पर जाकर जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया।

वहीं गांवों में जाकर गरीब परिवारों को गर्म वस्त्र देकर ठंड से बचाव की कोशिश की जा रही है।

युवा टोली के सदस्यों ने बताया कि लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए बीते कई दिनों से यह सेवा अभियान जारी है, ताकि कोई भी असहाय व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।

उनका कहना है कि जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत की मुस्कान ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है।
बहरहाल, हिरणपुर के युवाओं की यह नेक और निःस्वार्थ पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग उनके इस मानवीय कार्य की खुलकर सराहना कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, अरहर की खेत से मिली लाश

Khabar365newsगढ़वा जिले के रामकांडा थानाक्षेत्र अंतर्गत कसमार गांव से एक दिल दहला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड विधानसभा में 1,58,560 करोड़ का बजट पेश, 9 फीसदी की वृद्धि

Khabar365newsझारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,58,560 करोड़ रुपये का...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची विश्वविद्यालय में अवैध कब्जाधारियों पर सख्ती, स्टाफ क्वार्टर खाली करने का अल्ट

Khabar365newsरांची यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मोरहाबादी स्थित स्टाफ क्वार्टर में रह रहे कर्मचारियों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बजट 2026: हेल्थ सेक्टर को 8 हजार करोड़, कैंसर रोकथाम के लिए 200 करोड़ का प्रावधान

Khabar365newsझारखंड के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बजट पेश करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र...