HazaribaghJharkhand

मेहता विकास मंच में घमासान, संगठन के नाम पर गुमराह करने का आरोप

Share
Share
Khabar365news

प्रेस वार्ता कर अध्यक्ष कुमार केशव ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

हजारीबाग: जिले में मेहता विकास मंच को लेकर इन दिनों घमासान की स्थिति बनी हुई है। मेहता समुदाय के लोग दो गुटों में बंटते नजर आ रहे हैं और दोनों पक्ष संगठन के शीर्ष नेतृत्व पर छल और गुमराह करने के आरोप लगा रहे हैं। इसी विवाद को लेकर मेहता विकास मंच के एक गुट ने मंगलवार को हजारीबाग के जुलू पार्क स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की है।

पत्रकार वार्ता के दौरान मंच के अध्यक्ष कुमार केशव ने आरोप लगाया कि संगठन के नाम पर समाज के ही कुछ चुनिंदा लोग मेहता समाज को भ्रमित कर रहे हैं और अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 18 जनवरी को हजारीबाग के ईचाक प्रखंड अंतर्गत सिझुआ मैदान में प्रस्तावित विशेष जनसभा को लेकर समाज में भ्रम की स्थिति है। अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इस महासभा का आयोजन मेहता विकास मंच द्वारा नहीं किया जा रहा है।

कुमार केशव ने समाज के लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह के बहकावे में न आएं और यदि संस्था के नाम पर किसी प्रकार की गुमराह या बरगलाने की कोशिश होती है तो इसकी सूचना मंच के पदाधिकारियों को दें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मेहता विकास मंच के नाम का दुरुपयोग कर संस्था की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रेस वार्ता में मेहता विकास मंच, हजारीबाग के संरक्षक लखन कुमार मेहता, अर्जुन प्रसाद मेहता एवं दिलीप कुमार, अध्यक्ष कुमार केशव, उपाध्यक्ष दामोदर प्रसाद मेहता और डॉ. ओमप्रकाश मेहता, सचिव सरोज कुमार मेहता, सह सचिव अनुप कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष निर्मल प्रसाद मेहता, संगठन सचिव युगल किशोर मेहता एवं अरुण कुमार मेहता, कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार मेहता और प्रदीप कुमार मेहता सहित सदस्य अजय कुमार मेहता एवं मुकेश कुमार मेहता उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पलामू में होली से पहले उत्पाद विभाग ने 4000 लीटर अवैध शराब किया जब्त

Khabar365newsझारखंड स्थित पलामू जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने होली से...