हजारीबाग

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने जंगली हाथी हमलों के पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Share
Share
Khabar365news

हाथियों की आवाजाही पर नियंत्रण, निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं- मुन्ना सिंह

हजारीबाग-

हजारीबाग जिले में लगातार हो रही जंगली हाथियों की घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने रविवार को पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान सदर प्रखंड अंतर्गत चुटियारो पंचायत के सरौनी गांव में जंगली हाथी के हमले में युवक आदित्य राणा की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही मुन्ना सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की क्षति है। इस घटना में आदित्य राणा की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। मुन्ना सिंह ने घायल महिला से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और समुचित एवं बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर स्तर पर सहायता दिलाने के लिए वे प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि क्षेत्र में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक बेहद चिंताजनक है। वन्यजीव–मानव संघर्ष के कारण आम गरीब और मेहनतकश ग्रामीण अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस और स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने मांग किया कि हाथियों की आवाजाही पर नियंत्रण, निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।


इसके साथ ही मुन्ना सिंह ने कटकमदाग प्रखंड के नवादा पंचायत जाकर जंगली हाथी के हमले में मृत गणेश गोप के परिजनों से भी मुलाकात किया। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।मौके पर समाजसेवी रोहित कुमार रजक,ईश्वर महतो, टिंकू यादव,मालती देवी, अजय यादव,विकास यादव , रौशन राणा अर्यण सिंह, सुबोध राणा, यूसुफ़ अंसारी रोहित कुमार मो सोएब, इत्यादि स्थानीय ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

वार्ड 02 की पार्षद निखत यासमीन की पहल रंग लाई, कोलघट्टी–मड़ईकला सड़क पर हादसों पर लगेगी लगाम

Khabar365newsहजारीबाग शहर के वार्ड नंबर 02 की पार्षद निखत यासमीन ने जनहित...

हजारीबाग

सेवा, संवेदना और सहारा की मिसाल: मुखिया नूरजहां ने 150 दिव्यांग एवं वृद्धजनों के बीच बांटी बैसाखी और छड़ी

Khabar365newsहजारीबाग के पेलावल दक्षिणी पंचायत भवन में मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी...