हजारीबाग

चरही पैक्स चुनाव का बिगुल बजा, 30 अक्टूबर को मतदान व विशेष आमसभा

Share
Share
Khabar365news

अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, निर्वाचन पदाधिकारी शौकत सरवर की सक्रियता से चुनावी प्रक्रिया तेज

हजारीबाग। चरही पैक्स लिमिटेड में निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पैक्स चुनाव के मद्देनजर 25 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन कर दिया गया। इसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अक्टूबर 2026 को नामांकन दाखिल किया जाएगा, जबकि 30 अक्टूबर 2026 को मतदान एवं विशेष आमसभा का आयोजन समिति मुख्यालय में किया जाएगा। चुनाव को लेकर पैक्स से जुड़े सदस्यों में भी सक्रियता बढ़ गई है।

निर्वाचन प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में संपन्न कराने को लेकर निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद शौकत सरवर लगातार सक्रिय हैं। मतदाता सूची के प्रदर्शन से लेकर नामांकन और मतदान तक की पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद शौकत सरवर ने सभी हिस्सेदार सदस्यों से अपील की है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर विशेष आमसभा (निर्वाचन) में भाग लें तथा चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

24 घंटे में चोरीकांड का उद्भेदन, लैपटॉप-मोबाइल बरामद

Khabar365news कटकमदाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोर गिरफ्तार, थाना प्रभारी सरोज...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

हजारीबाग

चोरी के ट्रैक्टर का बड़कागांव पुलिस ने किया पर्दाफाश, जंगल से बरामद

Khabar365newsगुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया...

हजारीबाग

30 सितंबर को झारखंड बंद का ऐलान, आंदोलनकारी, किसान और मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन

Khabar365newsरिपोर्ट /आरिफ खान हजारीबाग। झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा और झारखंड राज्य...