JharkhandLATEHAR

मनरेगा में हुए बड़े भ्रष्टाचार पर सौरभ श्रीवास्तव की प्रेस वार्ता 16 जनवरी को लातेहार में।

Share
Share
Khabar365news

सामाजिक कार्यकर्ता और झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव आगामी 16 जनवरी को ज़िला मुख्यालय लातेहार में एक सनसनीख़ेज़ प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

यह प्रेस वार्ता लातेहार ज़िले में विगत बर्षों में मनरेगा में हुए ऐतिहासिक भ्रष्टाचार से संबंधित होगी।

सौरभ ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा मनरेगा के नाम बदलने के बाद उन्होंने जब लातेहार ज़िले में इससे संबंधित योजनाओं को जानने-समझने का प्रयास किया तो कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

ये तथ्य इस योजना में हुए बड़े भ्रष्टाचार की पुष्टि करते हैं जिसमें विभिन्न स्तर पर छोटे-बड़े प्रशासनिक पदाधिकारियों और इस योजना से जुड़े लोगों के संलिप्तता के भी पुख़्ता प्रमाण हैं।

इसी विषय पर यह बेहद महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता ज़िला मुख्यालय में रखी गई है जिसमें ज़िले भर के पत्रकार उपस्थित रहेंगे।

सौरभ के इस प्रेस वार्ता की घोषणा के बाद से ही मनरेगा से संबंधित महकमों में हड़कंप है।

एक ओर जहां ज़िले भर की निगाहें इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस पर टिकी हैं वहीं दूसरी ओर यह देखना दिलचस्प होगा कि सौरभ के इस सनसनीख़ेज़ प्रेस वार्ता में क्या बड़े खुलासे होते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्था के रूप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड का खनिज, झारखंड का अधिकार है, इसे किसी भी कीमत पर छीनने नहीं दिया जाएगा-अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु हजारीबाग/रामगढ़- केंद्र सरकार द्वारा खान एवं...