JharkhandpatratupatratuRamgarh

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज ने सरैया टोला में हुए गौलीबारी की घटना की निंदा की।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज का केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को सौंदा बस्ती, सरैया टोला, जिला रामगढ़ में कोयला व्यवसायी गजानंद प्रसाद एवं नितेश प्रसाद के आवास पर हुई दिनांक 11 फरवरी दिन बुधवार को गोलीबारी की घटना अत्यंत निंदनीय, कायरतापूर्ण एवं चिंताजनक बताया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस प्रकार की आपराधिक घटनाएँ समाज में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न करती हैं, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। समाज में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों के आवास पर पहुँचा तथा घटनास्थल का अवलोकन कर वास्तविक स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य संरक्षक अशोक प्रसाद, उपाध्यक्ष सतीश प्रसाद, महासचिव योगेंद्र प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य हरिनारायण साहू सहित महेश प्रसाद, दयानंद प्रसाद, नरेंद्र प्रसाद, अजय साहू, अमित साहू, प्रेम कुमार, रवि कुमार, गुलाब साहू, विनोद प्रसाद, अम्बर प्रसाद, राजदीप प्रसाद एवं अन्य सम्मानित सदस्यगण शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से भेंट कर उनका मनोबल सुदृढ़ किया तथा उन्हें आश्वस्त किया कि समाज न्याय मिलने तक उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

समाज प्रशासन से मांग करता है कि दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा क्षेत्र के व्यवसायियों को समुचित एवं स्थायी सुरक्षा प्रदान की जाए।

यदि शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर व्यापक आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होगा।

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज पुनः स्पष्ट करता है कि वह पीड़ित परिवार के साथ पूर्ण एकजुटता के साथ खड़ा है और न्याय सुनिश्चित कराने हेतु हरसंभव प्रयास करता रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

महामहिम राज्यपाल के आगमन का कार्यक्रम तीनों गांवों में संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखण्ड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष...

ActiveBokaroBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बोकारो के एस पौंड में देर रात तोड़फोड़, कई पोकलेन मशीनें क्षतिग्रस्त

Khabar365newsबोकारो: बोकारो के महुआर गांव स्थित एस पौंड में बीती रात तोड़फोड़...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा जनता दरबार में 50 से अधिक लोगों ने रखीं समस्याएं, डीसी ने एक सप्ताह में निष्पादन का दिया निर्देश

Khabar365newsजामताड़ा उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी,आलोक कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ...