रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
झारखंड बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पंकज गुप्ता प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह कोडरमा जिला प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा विधानसभा में पारित किया गया बजट खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाला बजट है ।युवाओं को इस बजट से कोई फायदा नहीं मिलने वाला है ।यह बजट युवाओं में अंसंतोष पैदा कर रहा है।
बजट में छात्रों, बेरोजगार युवाओं और छोटे व्यापारियों के लिए कोई ठोस प्रविधान नहीं किया गया है ।विकास योजनाओं में पारदर्शिता और स्थानीय जरूरतमंदों को प्राथमिकता देना चाहिए, लेकिन बजट में उसका प्रविधान नहीं किया गया है।
Leave a comment