BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एंबुलेंस पलटी: इलाज के लिए ले जाई जा रही डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत

Share
Share
Khabar365news

कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को इलाज के लिए गिरिडीह जिले के घोड़थम्बा से एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया जा रहा था, तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार, घोड़थम्बा निवासी विनोद पांडेय अपनी डेढ़ साल की भतीजी आयुषी कुमारी को इलाज के लिए एंबुलेंस से कोडरमा सदर अस्पताल ले जा रहे थे। उनके साथ प्रमिला देवी और महेश पांडेय भी मौजूद थे।

इसी दौरान नवलशाही थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक हाइवा वाहन ने एंबुलेंस को चकमा दे दिया। अचानक सामने आए इस वाहन से बचने के प्रयास में एंबुलेंस चालक संतुलन खो बैठा और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एंबुलेंस में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मासूम आयुषी की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandLohardaga

विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव के पहल से ग्रामीणों को बिजली की समस्या से मिली निजात

Khabar365newsअम्बेरा महुरांग टोली में 100 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बहाल हुई बिजली...

JharkhandLohardaga

एवरग्रीन चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा। स्थानीय एवरग्रीन चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल...

JharkhandLohardaga

लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने जनता दरबार में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा विधायक सह पूर्व मंत्री, झारखंड...