BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर : बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 5 गाड़ियां बरामद

Share
Share
Khabar365news

गोलमुरी थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। मामला 14 मार्च का है, जब एबीएम कॉलेज के समीप से एक बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। इसके आधार पर राजा सरदार उर्फ प्रकाश सरदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर शहर के विभिन्न इलाकों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने सोनू नायक उर्फ कटारी और अतुल मुंडा को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की, जिनमें चार हीरो स्प्लेंडर (बिना नंबर प्लेट) और एक लाल रंग की पल्सर 180 शामिल है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी राजा सरदार पर पूर्व में भी धोखाधड़ी और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं सोनू नायक के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में सूखे की आहट, किसानों ने मांगा विशेष राहत पैकेज

Khabar365newsझारखंड के कई हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने के कारण...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत बिगड़ी, TMH में भर्ती; रघुवर दास पहुंचे

Khabar365newsजमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक Purnima Sahu की अचानक तबीयत...

BreakingJharkhandRanchi

रिम्स में एडमिशन गड़बड़ी की जांच तेज, CID टीम ने संभाली कमान

Khabar365newsरांची। राज्य के सबसे बड़े सरकारी चिकित्सा संस्थान Rajendra Institute of Medical...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

14 महीने तक गलत फॉर्मूले से वसूला गया ईंधन अधिभार, आयोग नाराज

Khabar365newsउत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं से ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार...