BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर : बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 5 गाड़ियां बरामद

Share
Share
Khabar365news

गोलमुरी थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। मामला 14 मार्च का है, जब एबीएम कॉलेज के समीप से एक बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। इसके आधार पर राजा सरदार उर्फ प्रकाश सरदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर शहर के विभिन्न इलाकों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने सोनू नायक उर्फ कटारी और अतुल मुंडा को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की, जिनमें चार हीरो स्प्लेंडर (बिना नंबर प्लेट) और एक लाल रंग की पल्सर 180 शामिल है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी राजा सरदार पर पूर्व में भी धोखाधड़ी और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं सोनू नायक के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandLohardaga

लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने जनता दरबार में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा विधायक सह पूर्व मंत्री, झारखंड...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

Roshan Lal Choudhary ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Khabar365newsएस०एस०+2 हाई स्कूल पतरातू के प्रांगण में बड़का गांव विधायक रोशन लाल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के एक स्कूल में मिली नाबालिग लड़की की लाश,

Khabar365newsजमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह सोपोडेरा स्थित राजकीय...