BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा के बमनडीहा गांव में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

Share
Share
Khabar365news

एक तरफ जहां दुनिया ब्रांडेड बोतलबंद पानी की ओर बढ़ रही है, वहीं जामताड़ा जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर स्थित जामताड़ा प्रखंड के बरजोरा पंचायत का बमनडीहा गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। करीब 400 की आबादी वाला यह गांव भीषण जल संकट से जूझ रहा है, जहां लोग जोरिया यानी नालों और डोभा का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। गांव में कहने को तो पांच चापाकल हैं, लेकिन विडंबना यह है कि सभी वर्षों से खराब पड़े हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग को बार-बार शिकायत करने के बावजूद आज तक कोई समाधान नहीं निकला। गांव में न तो कोई सरकारी कुआं है और न ही तालाब। ऐसे में गांव की महिलाएं प्रतिदिन आधा किलोमीटर दूर स्थित जोरिया से बाल्टी में पानी भरकर लाती हैं। ग्रामीण इस दूषित पानी को छानकर और उबालकर पीने को विवश हैं। महिलाओं का कहना है कि अब उन्हें इसकी आदत हो गई है क्योंकि उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा।

गांव के निवासी रविंद्र पांडे ने एक कड़वी सच्चाई साझा करते हुए बताया कि यहां राशन नहीं, बल्कि पानी उधार लेना पड़ता है। गांव में केवल एक निजी कुआं है, जिसका जलस्तर लगातार गिर रहा है। स्थिति इतनी विकट है कि यदि रात-बिरात घर में कोई मेहमान आ जाए, तो पड़ोसियों से पानी मांगना पड़ता है। हालांकि इसके लिए पैसे नहीं देने पड़ते, लेकिन अपनी प्यास बुझाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना ग्रामीणों के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं है। आसपास के गांवों में सोलर प्लांट और आधुनिक जल व्यवस्थाएं पहुंच चुकी हैं, लेकिन बमनडीहा आज भी इन कल्याणकारी योजनाओं से अछूता है। ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष है। डिजिटल और विकसित होते भारत की यह तस्वीर जामताड़ा प्रशासन के दावों पर गंभीर सवालिया निशान खड़े करती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छात्र आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Khabar365newsरांची। झारखंड में मानसून का असर आज भी जारी रहेगा। मौसम विभाग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर हादसा टला,

Khabar365newsरांची। सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर रविवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया।...

BreakingJamtadaझारखंडब्रेकिंग

छात्रों के समर्थन में BJP, बाबूलाल का सरकार पर हमला

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे...