BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा के बमनडीहा गांव में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

Share
Share
Khabar365news

एक तरफ जहां दुनिया ब्रांडेड बोतलबंद पानी की ओर बढ़ रही है, वहीं जामताड़ा जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर स्थित जामताड़ा प्रखंड के बरजोरा पंचायत का बमनडीहा गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। करीब 400 की आबादी वाला यह गांव भीषण जल संकट से जूझ रहा है, जहां लोग जोरिया यानी नालों और डोभा का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। गांव में कहने को तो पांच चापाकल हैं, लेकिन विडंबना यह है कि सभी वर्षों से खराब पड़े हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग को बार-बार शिकायत करने के बावजूद आज तक कोई समाधान नहीं निकला। गांव में न तो कोई सरकारी कुआं है और न ही तालाब। ऐसे में गांव की महिलाएं प्रतिदिन आधा किलोमीटर दूर स्थित जोरिया से बाल्टी में पानी भरकर लाती हैं। ग्रामीण इस दूषित पानी को छानकर और उबालकर पीने को विवश हैं। महिलाओं का कहना है कि अब उन्हें इसकी आदत हो गई है क्योंकि उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा।

गांव के निवासी रविंद्र पांडे ने एक कड़वी सच्चाई साझा करते हुए बताया कि यहां राशन नहीं, बल्कि पानी उधार लेना पड़ता है। गांव में केवल एक निजी कुआं है, जिसका जलस्तर लगातार गिर रहा है। स्थिति इतनी विकट है कि यदि रात-बिरात घर में कोई मेहमान आ जाए, तो पड़ोसियों से पानी मांगना पड़ता है। हालांकि इसके लिए पैसे नहीं देने पड़ते, लेकिन अपनी प्यास बुझाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना ग्रामीणों के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं है। आसपास के गांवों में सोलर प्लांट और आधुनिक जल व्यवस्थाएं पहुंच चुकी हैं, लेकिन बमनडीहा आज भी इन कल्याणकारी योजनाओं से अछूता है। ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष है। डिजिटल और विकसित होते भारत की यह तस्वीर जामताड़ा प्रशासन के दावों पर गंभीर सवालिया निशान खड़े करती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

आसकंधा पंचायत में नाली मरम्मत पर 4.99 लाख रुपये खर्च, कार्य की गुणवत्ता और भुगतान की जांच की मांग

Khabar365newsस्वीकृत राशि, मापी पुस्तिका (एमबी) और निर्माण कार्य की स्थिति का सत्यापन...

ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

महेशपुर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की Apache के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsSIT की छापेमारी में मिली सफलता, विलासपुर चौक के अर्धनिर्मित मकान से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में डांडिया नाइट्स की धूम डीजे की धुन और पारंपरिक गरबा की थाप पर देर रात तक थिरके लोग

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की...

ActiveBreakingDelhiJharkhandNew Delhiझारखंडदिल्लीब्रेकिंगरांची

24 अक्टूबर को देशभर में बैंक बंद, जानें RBI का नियम

Khabar365newsनई दिल्ली: देशभर में आज, 24 अक्टूबर 2026 को बैंक शाखाएं बंद...