BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हिरणपुर में कांग्रेस की बैठक, संगठन मजबूती और SIR पर मंथन—भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

पाकुड़ के हिरणपुर प्रखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई, जहां संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ SIR और स्थानीय मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

हिरणपुर प्रखंड कांग्रेस की बैठक करणडांगा स्थित कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष कुमार सरकार और प्रदेश सचिव सेमिनल इस्लाम उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन मजबूती, प्रखंड जनसंवाद, SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि 15 मई तक हर बूथ पर BLO नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि SIR के दौरान किसी भी मतदाता का नाम सूची से न कटे। इसके लिए बूथ लेवल एजेंट भी बनाए जा रहे हैं।
वहीं प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम ने बैठक में क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रखंड में बिचौलियों और अधिकारियों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर लूट चल रही है।

खनन क्षेत्र रामनाथपुर और दलदली में सरकारी नियमों की अनदेखी कर अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे धूल प्रदूषण बढ़ रहा है और कृषि भूमि को नुकसान पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग परेशान हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। अगर हालात में सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस आंदोलन करने को मजबूर होगी।

जिला अध्यक्ष और प्रखंड प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि इस मामले को जल्द ही उपायुक्त के समक्ष उठाया जाएगा। यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में मौजूद प्रमुख लोग:

मो. राजू, अमृत ठाकुर, मुश्ताक मोमिन, अलीहसन मोमिन, मो. मुजम्मिल, सफीकुल अंसारी, आबिद इस्लाम, मुनाफ मोमिन, सनातन किस्कू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातू का साप्ताहिक बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल, पतरातू से प्रथम फ्लाई ऐश रेक रवाना : हरित एवं सतत भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL),...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू स्टीम कॉलोनी में शिक्षक के निधन पर शोक की लहर

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्टीम कॉलोनी के सबसे सम्मानित और...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य दीपक करमाली उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता करते...