BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हेसला पंचायत में अतिक्रमण पर प्रशासन का अभियान जारी।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

रामगढ़ जिला प्रशासन के निर्देश पर पतरातू प्रखंड के प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ जोरदार ढंग से अभियान चलाया। यह अभियान जियाडा को हस्तांतरित पीटीपीएस की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए जा रहा है। इससे पहले कई बार प्रशासन ने लोगों को स्वेच्छा से कब्जा हटाने की बात कही थी, लेकिन उनकी ओर से कब्जा नहीं छोड़ा गया। तो प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर कार्रवाई शुरू कर दी। एक समय ऐसा हुआ कि लोगों ने सड़क जामकर टायर जलाकर प्रदर्शन भी किया।

लेकिन पुलिस प्रशासन अतिक्रमण हुए क्वार्टर को मुक्त करने का मानो आज जिद पकड़ चुके थे।इस दौरान जियाडा के द्वारा हेसला पंचायत के क्वार्टर में अवैध तरीके से रह रहे लोगों को खाली करा क्वार्टरों में ताला जड़ दिया।

इस पर लोगों ने काफी हो हंगामा किया, लेकिन पुलिस बल के के कारण उनकी एक न चली । प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की इसमें कुछ राजनीतिक दल के नेता लोग भी जोरदार ढंग से स्थानीय प्रशासन का विरोध करते नजर आए। परंतु इस अभियान में खास कर कई क्वार्टर में अवैध रूप से रह रहे विभिन्न लोगों में हड़कम की स्थिति बनी हुई है। इस मौके पर पतरातू अंचल अधिकारी मनोज चौरसिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता सहित जिले के सशस्त्र बल मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातू का साप्ताहिक बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल, पतरातू से प्रथम फ्लाई ऐश रेक रवाना : हरित एवं सतत भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL),...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू स्टीम कॉलोनी में शिक्षक के निधन पर शोक की लहर

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्टीम कॉलोनी के सबसे सम्मानित और...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य दीपक करमाली उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता करते...