BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ऑपरेशन “NARCOS” के तहत हटिया स्टेशन पर 16.9 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ ब्यूरो जितेंद्र यादव

रांची रेल मंडल में कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा “ऑपरेशन NARCOS” के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 08.04.2026 को RPF पोस्ट हटिया के अधिकारी एवं स्टाफ तथा CIB रांची की टीम द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। यह अभियान PC/RPF/हटिया के पर्यवेक्षण में प्रारंभ किया गया। चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 02, फुट ओवर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में ट्रॉली बैग के साथ बैठा हुआ पाया गया। संदेह होने पर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विशाल पुरकायत, उम्र लगभग 25 वर्ष, पिता स्व. निर्मल पुरकायत, निवासी महराटोली, रेलवे क्वार्टर के पीछे, थाना जगन्नाथपुर, जिला रांची बताया। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उसके ट्रॉली बैग में प्लास्टिक में लिपटा हुआ गांजा रखा हुआ है। सूचना पर ASC/RPF/रांची मौके पर पहुंचे तथा उनके निर्देशानुसार विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक नीले रंग के ट्रॉली बैग से 01 पैकेट तथा काले रंग के ट्रॉली बैग से 02 पैकेट गांजा बरामद किया गया। कुल 03 पैकेटों की DD किट से जांच की गई, जिसमें मादक पदार्थ गांजा पाया गया। तत्पश्चात सभी पैकेटों का वजन किया गया, जो कुल 16.900 किलोग्राम पाया गया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹8,45,000/- आंकी गई। पूछताछ में आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहा। आरोपी ने यह भी बताया कि वह 04.04.2026 को धुर्वा निवासी समेथी नामक व्यक्ति के निर्देश पर बस से रांची से अंगुल गया था, जहां दो दिन रुकने के बाद 07.04.2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे दो ट्रॉली बैग सौंपे। इसके बाद वह ट्रेन संख्या 18403 एक्सप्रेस से सामान्य श्रेणी में यात्रा कर हटिया पहुंचा, जहां RPF द्वारा पकड़ा गया।सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत आरोपी को जब्त गांजा के साथ GRPS/हटिया को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में GRPS/हटिया द्वारा कांड दिनांक 08.04.2026, धारा 20(b)(ii)(B)/29 NDPS Act 1985 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पाकुड़ ब्यूरो जितेंद्र यादव

इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं स्टाफ: LSI रीता कुमारी, कांस्टेबल अमरेश कुमार
RPF टीम रांची: ASI अनिल कुमार, स्टाफ आर. के. सिंह
CIB टीम रांची: स्टाफ अरविंद कुमार यादव

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...