BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

ऑपरेशन प्रहार’ से हड़कंप, रांची पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

Share
Share
Khabar365news

रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी और ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में बीते दो दिनों में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रांची पुलिस द्वारा 100 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 220 से अधिक लंबित वारंटों का निष्पादन भी किया गया। यह ऑपरेशन अपराधियों के खिलाफ रांची पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक है। दरअसल “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन और संगठित अपराध पर शिकंजा कसने की विशेष रणनीति बनाई गई थी। 

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश

देर रात तक चली इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर फरार अपराधियों, वारंटियों और संदिग्धों को धर दबोचा। कई आरोपी ऐसे भी पकड़े गए, जो लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। इस अभियान में जिले के सभी पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे। वहीं रांची पुलिस ने इस अभियान के बाद यह स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुजरात के राजकोट में काम करते समय डुमरी के मजदूर गणेश महतो की मौत

Khabar365newsगिरिडीह के डुमरी प्रखंड के अतकी पंचायत निवासी गणेश महतो का 16...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नदी में डूबने से 3 साल की मासूम की मौत, इलाज से पहले झाड़-फूंक में गंवाया समय

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र स्थित तांतनगर ओपी क्षेत्र के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेंगे जज: राष्ट्रपति मुर्मु ने अध्यादेश को दी मंजूरी

Khabar365newsदेश की न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दलमा की तलहटी में विकसित होंगे 3 नए इको पार्क, 

Khabar365newsमानगो से सटे दलमा पहाड़ की तलहटी में तीन स्थानों को इको-फ्रेंडली...