BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

बिजली की समस्या को लेकर कार्यपालक अभियंता से मिले युवा नेता रोहित उरांव एवं विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, जल्द समाधान का आश्वासन

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट

लोहरदगा : लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से उत्पन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर युवा नेता रोहित उरांव विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल,संजय कुमार ने विद्युत आपूर्ति विभाग के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात की।दोनों नेताओं ने लोहरदगा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में खराब ट्रांसफॉर्मर, लो वोल्टेज और नए मोहल्लों में बिजली कनेक्शन नहीं होने जैसी मुख्य समस्याओं को अधिकारी के सामने रखा। उन्होंने कहा कि लगातार बिजली कटौती और ट्रांसफॉर्मर खराब होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।युवा नेता रोहित उरांव ने विशेष रूप से बताया कि विगत कुछ दिनों से खराब मौसम के कारण कई ट्रांसफॉर्मर जल गए हैं और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। उन्होंने कार्यपालक अभियंता से खराब ट्रांसफॉर्मरों को जल्द बदलने और मरम्मत करने की मांग की, ताकि लोगों को राहत मिल सके।वहीं विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने नए मोहल्लों में बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंधेरे में रहने वाले परिवारों को जल्द से जल्द बिजली सुविधा से जोड़ा जाना चाहिए।कार्यपालक अभियंता ने दोनों नेताओं की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद आश्वासन दिया कि सभी लंबित समस्याओं का निदान जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खराब ट्रांसफॉर्मरों को बदलने और नए कनेक्शन की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

दो बच्चों के पिता आत्महत्या कर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु थाना क्षेत्र अंतर्गत तालाटांड के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा को गुप्त सूचना मिली कि...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

चोरी की गई टर्बो के साथ ,चोर गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने प्रेस वार्ता...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल ने हासिल की 1600 मेगावाट क्षमता की ऐतिहासिक उपलब्धि

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल, जो कि एनटीपीसी एवं झारखंड...