BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज के तेलो मांझी टोला में ग्रामीणों ने बनाई सड़क

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेलों पंचायत के तेलों मांझी टोला गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग लगातार अनसुनी किए जाने से नाराज होकर खुद मोर्चा संभाल लिया है। तेलों मांझी टोला से मोहली टोला तक सड़क नहीं होने के कारण वर्षों से परेशान ग्रामीणों ने अब चंदा जुटाकर और श्रमदान कर करीब एक किलोमीटर कच्ची सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे इंतजार और प्रशासनिक उदासीनता के बाद उन्हें यह कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार दोनों टोले के बीच सड़क नहीं होने से लोगों को लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बरसात के दिनों में यह पगडंडी दलदल में तब्दील हो जाती थी, जिससे गांव का संपर्क लगभग कट जाता था। मरीजों, स्कूली बच्चों और दैनिक कामकाज के लिए आने-जाने वाले लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता था। कई बार एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती थी, जिसके कारण मरीजों को खटिया पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता था।

सांसद-विधायक से लगाई थी गुहार
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर उन्होंने कई बार सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था। लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला और कोई ठोस पहल नहीं हुई। ग्रामीण बरसात अंसारी ने बताया कि चुनाव के समय नेता गांव में बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही गांव की समस्याओं को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी कई बार इस समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वर्षों तक इंतजार के बाद जब कोई समाधान नहीं निकला तो ग्रामीणों ने स्वयं सड़क बनाने का निर्णय लिया। सुबह करीब 8 बजे गांव के लोग एकजुट हुए और जेसीबी एवं ट्रैक्टर की मदद से मिट्टी सोलिंग कार्य शुरू किया गया। किसी ने फावड़ा उठाया, किसी ने कुदाल संभाली तो किसी ने मिट्टी ढोने का जिम्मा लिया। ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर सड़क को चलने लायक बनाने की दिशा में काम तेज कर दिया है।\

5 लाख रुपये जुटाकर बना रहे कच्चा रास्ता
माले नेता कसतूर अंसारी ने बताया कि सांसद, विधायक, पूर्व विधायक समेत कई जनप्रतिनिधियों के पास जाकर ग्रामीण “चप्पल घिस चुके हैं”, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि दोनों टोले में करीब 350 परिवार रहते हैं, जिनमें अधिकतर लोग कृषि और दैनिक मजदूरी पर निर्भर हैं। सड़क नहीं रहने से ग्रामीणों की आय, बच्चों की पढ़ाई, इलाज और अन्य जरूरी सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीण शमशेर अंसारी ने बताया कि दोनों टोले के लोगों ने मिलकर लगभग 5 लाख रुपये का चंदा जुटाया है, जिससे कच्ची सड़क बनाई जा रही है। हालांकि ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग की है, ताकि वर्षों से झेल रही परेशानियों से उन्हें स्थायी राहत मिल सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा थाने में मालिक हिरासत में, तो बंदर को भी मिली ‘सजा

Khabar365newsजामताड़ा थाने से एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला नजारा...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हाईटेंशन तार पर युवक ने लगाई फांसी, एक दिन पहले प्रेमिका से हुई थी बहस

Khabar365newsगुमला और रांची जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बेड़ो थाना क्षेत्र अंतर्गत कादोजोरा...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में पुराने पुल के नीचे पानी में तैरता मिला युवती का शव,

Khabar365newsगिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के सरिसिया सिहोडीह पुराने पुल के नीचे शुक्रवार...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ढोरी केंद्रीय अस्पताल फिर विवादों में, ऑक्सीजन की कमी से रास्ते में ही मासूम की मौत

Khabar365newsकेंद्रीय अस्पताल ढोरी की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के...