BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में पुराने पुल के नीचे पानी में तैरता मिला युवती का शव,

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के सरिसिया सिहोडीह पुराने पुल के नीचे शुक्रवार को एक 17 वर्षीय युवती का शव पानी में तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरिसिया निवासी योगेश दास की पुत्री पायल कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पायल पिछले दो दिनों से लापता थी। परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। शव मिलने की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और युवती की पहचान पायल कुमारी के रूप में की।

घर आने की बात कहने के बाद बंद हो गया फोन
परिजनों ने बताया कि घर से निकलने के बाद पायल की आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान उसने कहा था कि वह 10 मिनट में घर पहुंच रही हूं। इसके कुछ समय बाद ही उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। इसके बाद परिवार लगातार रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश में जुटा रहा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

हर एंगल से मामले की पड़ताल जारी
नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच में जुटी हुई है। फिलहाल युवती की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तथ्यों की जांच कर घटना के पीछे की सच्चाई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

लापता विधानसभा कर्मी का धुर्वा डैम में मिला शव,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के धुर्वा डैम से एक लापता विधानसभा कर्मी का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साहिबगंज में बदहाल सड़क की तस्वीर,

Khabar365newsसाहिबगंज। जिले के आदिम पहाड़िया बहुल गांव में सड़क सुविधा नहीं होने...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में भीषण बाइक हादसा, 26 वर्षीय युवक की मौत

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 26 वर्षीय युवक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चोरी-छिनतई गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में चोरी और छिनतई की घटनाओं का खुलासा करते हुए...