BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Share
Share
Khabar365news

धनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग कमिटी मेम्बर मो ज़्याऊद्दीन ने बताया है कि अब ट्रैकमैन्टेनर्स को जूनियर इंजीनियर ( रेल पथ) में पदोन्नति पाकर अधिकारी बनने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया गया है। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और ईसीआरकेयू के प्रयासों से रेलवे बोर्ड ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। पहले इंजनियरिंग विभाग में सुपरवाइजर स्तर के इस पद पर पदोन्नति पाने के लिए विभागीय परीक्षा की कठिन लिखित प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था।

परन्तु एआईआरएफ ने इस महत्वपूर्ण पद पर ट्रैकमैन्टेनर्स को उनके वरीयता के आधार पर उन्हें विभागीय पदोन्नति कोटा (डी पी सी) निर्धारित करने की मांग रखी। विभिन्न स्तरों पर बैठकों और उच्च स्तरीय अधिकारियों के समक्ष लिखित परीक्षा की बाध्यता को समाप्त करने की तर्कसंगत मांग को लगातार उठाया गया। इसके परिणामस्वरूप रेलवे बोर्ड ने 15 मई को आदेश संख्या – ई (एन जी )1/2020/पी एम 5/ 8 (ई-3325640) जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि जूनियर इंजीनियर ( रेल पथ) के 20 प्रतिशत पदों पर ट्रैकमैन्टेनर्स को बिना लिखित परीक्षा उनके वरीयता सह योग्यता के आधार पर पदोन्नति दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।


धनबाद मंडल में ईसीआरकेयू के मिडिया प्रभारी एन के खवास ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि ट्रैकमैन्टेनर्स की यह पुरानी मांग थी कि उन्हें भी अधिकारी बनने का अवसर दिया जाना चाहिए जो ईसीआरकेयू और एआईआरएफ ने अपनी सक्रियता और विवेकपूर्ण तरीके से यह अवसर उपलब्ध कराया है। जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा सहित ईसीआरकेयू के सभी नेतृत्व ने ट्रैकमैन्टेनर्स को शुभकामनाएं दी हैं

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

लापता विधानसभा कर्मी का धुर्वा डैम में मिला शव,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के धुर्वा डैम से एक लापता विधानसभा कर्मी का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साहिबगंज में बदहाल सड़क की तस्वीर,

Khabar365newsसाहिबगंज। जिले के आदिम पहाड़िया बहुल गांव में सड़क सुविधा नहीं होने...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में भीषण बाइक हादसा, 26 वर्षीय युवक की मौत

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 26 वर्षीय युवक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चोरी-छिनतई गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में चोरी और छिनतई की घटनाओं का खुलासा करते हुए...