हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ठगी के आरोपी गौरव सिंह गिरफ्तार, थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से मचा हड़कंप

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में लोगों से ईंट, गिट्टी और बालू गिराने के नाम पर कथित ठगी करने वाले आरोपी गौरव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त गौरव सिंह, स्वर्गीय अनिल सिंह का पुत्र है और ग्राम बहिमर का निवासी बताया गया है। यह कार्रवाई कटकमसांडी थाना कांड संख्या 189/24 के तहत की गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से निर्माण सामग्री सप्लाई कराने के नाम पर कई लोगों को झांसा देकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। मामले की शिकायत मिलने के बाद कटकमसांडी पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की तेज कार्यशैली, सतर्कता और अपराधियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। उनकी सक्रिय पुलिसिंग के कारण अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है, जबकि आम लोगों में सुरक्षा और भरोसे की भावना मजबूत हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कटकमसांडी पुलिस लगातार अपराध और ठगी के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत हुई है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जनता को ठगने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

रोटी बैंक के कार्यालय भवन का हुआ भव्य उद्घाटन, भूखों तक भोजन पहुंचाने की मुहिम को मिला नया ठिकाना

Khabar365newsकटकमसांडी(हजारीबाग): कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत पेलावल उत्तरी पंचायत में गुरुवार को मानव सेवा...

हजारीबाग

लुपुंग में 24 अगस्त को निकलेगी भव्य शिव बारात, कालेश्वरी माता मंदिर से संडवा मठ तक गूंजेगा हर-हर महादेव

Khabar365newsकटकमसांडी। हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत लुपुंग पंचायत में इस वर्ष...