हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कामयाबी: वर्षों से फरार टीपीसी एरिया कमांडर समेत दो गिरफ्तार, थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता की हो रही सराहना

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी(हजारीबाग): कटकमसांडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2019 से फरार चल रहे टीपीसी के एरिया कमांडर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीम ने बीती रात कार्रवाई करते हुए इस महत्वपूर्ण सफलता को हासिल किया। गिरफ्तार आरोपियों में बलवंत जी उर्फ छोटू कुमार और गिरीन्द्र शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे।
यह मामला कटकमसांडी थाना कांड संख्या 177/19 से जुड़ा है, जो कटकमसांडी रेलवे साइडिंग में आगजनी एवं हाईवा वाहन में आग लगाने की घटना के संबंध में दर्ज किया गया था। मामले में पूर्व में भी कई आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि कुछ आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे।
इस पूरी कार्रवाई में कटकमसांडी थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक अनुपम प्रकाश की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। विशेष छापामारी दल में थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश के साथ पुलिस अवर निरीक्षक बिरसा कुजूर, आरक्षी राम स्वरूप दांगी, आरक्षी थानेदार रविदास एवं चालक नंदलाल कुमार शामिल थे।
लंबे समय से लंबित गंभीर मामले में फरार आरोपियों तक पहुंचकर उनकी गिरफ्तारी करना कटकमसांडी पुलिस की कार्यकुशलता, टीमवर्क और लगातार सक्रियता को दर्शाता है। खासकर थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
अनुपम प्रकाश की कार्यशैली में कार्रवाई, सतर्कता और परिणाम—तीनों का बेहतर समन्वय दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा पुराने एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उनकी सक्रियता पुलिसिंग के प्रति गंभीरता को दर्शाती है।
पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि गंभीर आपराधिक मामलों में वर्षों से फरार चल रहे आरोपी भी कानून की पकड़ से बच नहीं सकते। कटकमसांडी पुलिस की इस उपलब्धि को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

रोटी बैंक के कार्यालय भवन का हुआ भव्य उद्घाटन, भूखों तक भोजन पहुंचाने की मुहिम को मिला नया ठिकाना

Khabar365newsकटकमसांडी(हजारीबाग): कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत पेलावल उत्तरी पंचायत में गुरुवार को मानव सेवा...

हजारीबाग

लुपुंग में 24 अगस्त को निकलेगी भव्य शिव बारात, कालेश्वरी माता मंदिर से संडवा मठ तक गूंजेगा हर-हर महादेव

Khabar365newsकटकमसांडी। हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत लुपुंग पंचायत में इस वर्ष...

हजारीबाग

हजारीबाग में अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

Khabar365newsमहिला अपराध व साइबर कांडों का 60 दिनों में निष्पादन, वारंट-कुर्की के...