
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत कटिया बस्ती में कटिया मंडा पूजा समिति के तत्वाधान में प्रत्येक साल की भांति इस साल भी कटिया मंडा पूजा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष खेमलाल महतो तथा संचालन मुखिया किशोर कुमार महतो के द्वारा किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा के माननीय विधायक रोशन लाल चौधरी शामिल होकर भगवान शिव मंदिर में माता टेक कर पूरे क्षेत्र के जनता के लिए सुख शांति और समृद्धि का कामना किये ।
तत्पश्चात समिति के लोगों के द्वारा माननीय विधायक का जोरदार स्वागत किया विधायक जी के द्वारा समिति के लोगों को हौसला बढ़ाने के लिए गमछा देकर सम्मानित किया गया और उसके बाद मुख्य अतिथि के द्वारा छऊ नृत्य अखाड़ा का उद्घाटन फीता काटकर किया गया । मुख्य अतिथि माननीय विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि मंडा पूजा झारखंड की संस्कृति, आस्था और परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए मनाया जाता है।
झारखंड में यह पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाता है। मंडा पूजा हमें भक्ति, तपस्या और साहस का संदेश देती है। इस पर्व में भक्त कई दिनों तक व्रत और उपवास रखते हैं। वे भगवान शिव से अच्छी वर्षा, अच्छी फसल, सुख-शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं। मंडा पूजा की सबसे खास बात है “फुलकुंदी”, जिसमें भक्त जलते हुए अंगारों पर नंगे पैर चलते हैं। और भोक्ता लोग बनस झूला में कील के सहारे 20 फीट ऊंचा झूलते हैं या दृश्य कटिया मंडा में दिखाई देता है यह उनकी आस्था और भगवान शिव के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व में मांदर, ढोल, नगाड़ा, लोकगीत और पारंपरिक नृत्य झारखंड की संस्कृति को जीवंत बना देते हैं। मंडा पूजा केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी प्रतीक है। इस अवसर पर गांव के सभी लोग मिलकर उत्सव मनाते हैं।
आज के आधुनिक समय में हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाकर रखना चाहिए। मंडा पूजा हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देती है। तथा मंडा पूजा झारखंड की आन, बान और शान है। हमें इस महान लोकपर्व का सम्मान करना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों तक इसकी परंपरा को पहुँचाना चाहिए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत समिति अनीता जैन, भुवनेश्वर महतो , नंदकिशोर महतो, विजय कुमार साहू, सुजीत कुमार पटेल, अमित कुमार सिंह ,प्रियानाथ मुखर्जी, निर्मल जैन, महावीर अग्रवाल, राहुल कुमार सिंह , अध्यक्ष खेमलाल महतो ,सचिव पंकज कुमार ,कोषाध्यक्ष वकील महतो, गणेश कुमार ठाकुर, टिकेश्वर महतो, सुमित महतो ,बालकिशुन महतो ,मनोरंजन कुमार ,कोलेश्वर महतो ,कैलाश चंद्र महतो ,मोहित महतो, अजय कुमार महतो, चंदन कुमार, लोधा महतो, रंजीत कुमार, विधान कुमार सिंह, निक्की कुमार ,शंकर कुमार, आकाश कुमार ,मुकेश कुमार, पारस कुमार ,आनंद कुमार महतो, सतीश कुमार ,अजीत कुमार, पवन कुमार, आशीष कुमार ,राजन कुमार आदि उपस्थित थे
Leave a comment