BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चाकुलिया में सब्जी बेचकर घर लौट रहे व्यक्ति पर हाथियों के झुंड ने किया हमला

Share
Share
Khabar365news

पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना चाकुलिया-केरूकोचा मुख्य सड़क पर बड़ामारा गांव के पास हुई. घायल की पहचान बहरागोड़ा प्रखंड के धाधिका गांव निवासी नीलकंठ नायक (45) के रूप में हुई है. वह पेशे से सब्जी विक्रेता हैं.

पहले हाथी ने पटका फिर सीने में रख दिया पैर
जानकारी के अनुसार, नीलकंठ नायक सोमवार को चाकुलिया के जोड़ाम हाट में सब्जी बेचने के बाद देर रात बाइक से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान बड़ामारा गांव के समीप सड़क पर उनका सामना हाथियों के झुंड से हो गया. अचानक हाथियों को सामने देख उन्होंने बाइक छोड़ दी और जान बचाने के लिए भागने लगे. इसी बीच एक हाथी ने उनका पीछा किया और पास के खेत में उन्हें घेर लिया. बताया जाता है कि हाथी ने नीलकंठ नायक को पटक कर हमला कर दिया. हमले के दौरान हाथी ने उनके सीने पर पैर भी रख दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. किसी तरह वह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे.

बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम रेफर
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया. उनके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं.

विधायक समीर मोहंती ने पहुंचाया अस्पताल
इधर, घटना की सूचना मिलने पर विधायक समीर मोहंती मौके पर पहुंचे. उन्होंने अपने वाहन से घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. वहीं, वन विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची और घायल का हालचाल लिया. ग्रामीणों के अनुसार, बड़ामारा गांव के आसपास सात हाथियों का झुंड पिछले कुछ दिनों से विचरण कर रहा है. हाथियों की लगातार आवाजाही के कारण रात के समय लोगों में भय का माहौल है. कई बार हाथी मुख्य सड़क पर भी आ जाते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि चाकुलिया वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. हाथी खेतों और घरों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ लोगों पर भी हमला कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग प्रभावी रोकथाम में विफल साबित हो रहा है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...